Toxic Advance Booking: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक (Toxic) की रिलीज का इंतजार कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है और रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रखी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग से समझा जा सकता है कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं. टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को शुरू थी, फिल्म ने पहले ही 24 घंटों में अलग-अलग ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और बॉक्स ऑफिस काउंटर्स पर 5 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं.
खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग फिलहाल भारत में चुनिंदा जगहों पर ही शुरू हुई है, जबकि फिल्म की फुल-फ्लेज्ड बुकिंग अभी शुरू होना बाकी है. और सबसे बड़ी बात, ‘टॉक्सिक’ न तो किसी सीक्वल का हिस्सा है और न ही किसी फ्रेंचाइजी की एक्सटेंशन, बल्कि यह रॉकिंग स्टार यश के नेतृत्व में रची गई एक बिल्कुल नई सिनेमैटिक दुनिया है.
बुकमायशो पर1.2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने दिखाया
फिल्म को मिल रहा यह जबरदस्त शुरुआती रिस्पॉन्स बड़े पर्दे पर यश की वापसी को लेकर दर्शकों के बीच मौजूद जबरदस्त एक्साइटमेंट को साफ दिखाता है. ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार बढ़ रही दीवानगी के बीच दर्शक बड़ी संख्या में अपने टिकट बुक करने पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं, फिल्म को बुकमायशो पर 1.2 मिलियन+ इंटरेस्ट मिल चुके हैं, जो मूवी लवर्स के बीच बढ़ते बज और एक्साइटमेंट की साफ झलक है.
कन्नड़ और हिंदी वर्जन में दिख रहा सबसे ज्यादा दम
यश की फिल्म को कन्नड़ वर्जन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, कन्नड़ वर्जन ने करीब 7.72 करोड़ रुपये ग्रॉस किया. इसमें 2D और IMAX 2D दोनों फॉर्मेट शामिल हैं. वहीं, हिंदी वर्जन में 4.11 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. ऐसे में समझा जा सकता है कि यश की टॉक्सिक को कन्नड़ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी के इलाकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके साथ ही तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन में तेजी से एडवांस बुकिंग की जा रही है. इन तीनों भाषाओं से मिलाकर करीब 3.5 लाख रुपये की बुकिंग हो चुकी है.
कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में हो रही सबसे ज्यादा बुकिंग
टॉक्सिक की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग कर्नाटक में हो रही है. यहां पर ब्लॉक्ड सीटों को मिलाकर करीब 7.72 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज हो चुकी है और 1.6 लाख टिकट बिके हैं. इसके साथ ही यश के लिए होम स्टेट काफी अहम माना जा रहा है, उम्मदी लगाई जा रही है कि फिल्म कन्नड़ वर्जन में शानदार ओपनिंग कर सकती है. एडवांस बुकिंग के मामले में कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र है, यहां पर करीब 1.81 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई. वहीं, दिल्ली की बात करें तो यहां 1.81 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने 8 साल लिव-इन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड से की दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्टर की हमसफर?
'टॉक्सिक' को मिला A सर्टिफिकेट
टॉक्सिक फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग के साथ-साथ अपने सर्टिफिकेशन को लेकर भी चर्चा में है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि भारत में फिल्म को सिर्फ 18 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोग ही सिनेमाघर में जाकर देख सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म के सीन कट करने के बजाय कुछ शब्दों में बदलाव किया और नशीले प्रदार्थ वाले सीन के लिए जरूरी चेतावनी जोड़ने को कहा है. वहीं, आपको बता दें कि फिल्म का रनटाइम भी काफी लंबा है. CBFC सर्टिफिकेट के अनुसार 'टॉक्सिक' की लंबाई करीब 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड बताई जा रही है.
26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी टॉक्सिक
'टॉक्सिक' का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे अहम कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की कहानी पोस्ट-इंडिपेंडेंस गोवा की पृष्ठभूमि में एक गैंगस्टर की लाइफ, उसके रिलेशन, हिंसा, विश्वास और अतीत से जुड़ी हुई है. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभी एडवांस बुकिंग खुली हुई है और इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन काफी शानदार ओपनिंग कर सकती है.