Aug 26, 2026 07:43 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Rukmini Vasanth: यश की फिल्म टॉक्सिक से एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत के कुछ सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जहां कुछ फैंस सपोर्ट में हैं, वहीं कुछ उनके खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।

सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही ऑडियंस की कसौटी पर जांची जा रही है।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब तक रिएक्शन्स और रिव्यूज ज्यादातर मिले-जुले ही रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस फिल्म को लेकर अपने रिएक्शन्स और रिव्यूज साझा करने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच कुछ यूजर्स ने फिल्म में रुक्मिणी वसंत के बोल्ड सीन्स पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि उन्हें इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "मैं इस तरह के सीन्स को कैसे पचा पाऊंगा? रुक्मिणी मुझे आपसे ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।"
सोशल मीडिया पर ऐसा है रिएक्शन
जहां एक तरफ लोग एक्ट्रेस को उनके बोल्ड सीन्स के लिए क्रिटिसाइज कर रहे हैं, तो वहीं उन्हें सपोर्ट करने वाले फैंस की भी कोई कमी नहीं है। एक फॉलोअर ने उनका बचाव करते हुए कहा, “फिल्म टॉक्सिक में रुक्मिणी वसंत का कोई किसिंग या लवमेकिंग सीन नहीं है। लोग बेवजह ऐसे कमेंट कर रहे हैं कि 'हमें आपसे इसकी उम्मीद नहीं थी।' ये सब सिर्फ लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश है। हालांकि यह सच है कि रुक्मिणी आपको यह घटिया फिल्म नहीं करनी चाहिए थी।”
टीजर के बाद से बढ़ता गया विवाद
एक यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा- रुक्मिणी यह क्या है, इतनी घटिया स्क्रिप्ट क्यों? बता दें कि यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। जब इसके टीजर और ट्रेलर आए तो कॉन्ट्रोवर्सी और भी बढ़ गई। वजह यह थी कि फिल्म में वॉयलेंस और न्यूडिटी की भरमार है। साल 2022 में यश की फिल्म KGF-2 आई थी और उसके बाद अब यश ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हिस्टॉरिकल गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी गोवा में पुर्तगाली शासन के दौर में गढ़ी गई है।
स्टार कास्ट और फिल्म के रिव्यूज
बता दें कि इस फिल्म में यश ने डबल रोल प्ले किया है। कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत ने अन्य अहम किरदार निभाए हैं। बता दें कि फिल्म के अभी तक ज्यादातर रिव्यूज निगेटिव रहे हैं। फिल्म की लंबाई और इसके कॉन्टेंट के हिसाब से लोग इसकी तुलना रणबीर कपूर की एनिमल से कर रहे थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एनिमल जैसा कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन क्या इसकी कमाई का ग्राफ वीकेंड के साथ बढ़ेगा? यह वक्त के साथ पता चल जाएगा।