एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 31, 2026, 06:11 PM IST
तमिलनाडु के डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन्स (DGE) ने 31 जुलाई 2026 को कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट को DGE की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
![]()
तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम (Image - chatGPT)
TN 12th Supplementary Result 2026 Declared: तमिलनाडु के डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस (DGE) ने आज 31 जुलाई 2026 को कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले छात्र अब DGE की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मार्क्स मेमो डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी विषय में पास होने के लिए छात्रों को 100 में से कम से कम 35 अंक हासिल करना जरूरी है।
छात्र ध्यान रखें कि वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल यानी अस्थायी है, बाद में छात्रों को अपने स्कूल से ओरिजिनल पास सर्टिफिकेट और स्कोरकार्ड प्राप्त करना होगा।
TN 12th Supplementary Result 2026 Steps to Check
छात्र नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले DGE की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. आपका TN 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
वेबसाइट नहीं खुल रही तो SMS से देखें रिजल्ट
अगर आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इसके लिए छात्रों को इस फॉर्मेट में SMS भेजना होगा:
- इस फॉर्मेट में SMS टाइप करें: TNBOARD12REGNO, जन्म तिथि
- SMS को 09282232585 या +91 9282232585 पर भेजें।
- TN 12वीं का 2026 का रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजा जाएगा।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
TN 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट के स्कोरकार्ड में छात्रों से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। इसमें छात्र का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, विषयवार इंटरनल मार्क्स, प्रैक्टिकल मार्क्स, रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल), कुल अंक, ग्रेड और रिमार्क्स शामिल होंगे।
री-इवैल्यूएशन और री-टोटलिंग का भी मौका
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आंसर शीट के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) या री-टोटलिंग (अंकों की दोबारा गिनती) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 और 5 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। आवेदन की फीस प्रति विषय 275 रुपये निर्धारित की गई है।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article