बॉलीवुड
- Authored by: अभय
- Updated Jul 23, 2026, 08:28 AM IST
Tiger Shroff-Vidyut Jammwal Movie: टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल की जोड़ी पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन की जिम्मेदारी इस डायरेक्टर को मिली हैा
![]()
विद्युत जामवाल-टाइगर श्रॉफ के हाथ लगी नई फिल्म (Image Source: AI)
Tiger Shroff-Vidyut Jammwal Movie: एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल की एक का बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इन मूवीज को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बीच टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल के हाथ एक नई फिल्म लगी हैं। इस खबर के सामने आने के बाद टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी इस डायरेक्टर को दी गई गई।
टाइगर श्रॉफ-विद्युत जामवाल के हाथ लगी नई फिल्म
एक्टर टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल की नई फिल्म है। Pinkvilla की खबर के मुताबिक फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल नजर आन वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने एक आइडिया फाइनल कर लिया है। टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है और फिल्म को इस साल के आखिर में फ्लोर पर ले जाने की तैयारी चल रही है। प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। स्क्रीनप्ले और एक्शन डिजाइन पर काम चल रहा है। फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जाएगा और एक्शन सीक्वेंस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि मेकर्स अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
पहली बार साथ करेंगे काम
टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल अभी तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। ये टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल की पहली साथ में की गई मूवी होगी। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
![]()
अभयauthor
अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
End of Article