Tiger Shroff Firing: जो सलमान संग काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा...टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

Published on 18 अक्टू॰ 2026

Tiger Shroff Firing: जो सलमान संग काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा…टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

लॉरेंस बिश्नोई और टाइगर श्रॉफ

Lawrence Bishnoi Gang On Tiger Shroff Firing: फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उसने टाइगर पर हमले की बात कबूल की है. पोस्ट में अनिल पंडित ने दावा किया है कि ये हमला उसने और अरमान संधू ने मिलकर करवाया है. पोस्ट में लिखा गया है कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा.

पोस्ट में ये भी लिखा गया है कि हमने इसको समझाया था, लेकिन इसको समझ में नहीं आया. रविवार शाम हुए इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. हालांकि उनका ड्राइवर और एक रिक्शा चालक गोलीबारी में घायल हुए हैं.

पोस्ट में लिखी गई हैं ये बातें

अनिल पंडित की पोस्ट में लिखा गया है, “जय महाकाल…जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को. आज जो ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी, मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल कर के समझाया था, पर इसको समझ नहीं आई, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह से समझा दिया. और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच.”

पोस्ट में आगे लिखा गया है, “नोट: और कुछ दूसरे ग्रुप के कुत्ते जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं, इनको जल्दी ही मार के फेसम करेंगे. सलाम सहीदा नू.”

Lawrence Gang

कहां और कब हुई फायरिंग?

टाइगर श्रॉफ पर ये गोलीबारी की घटना जुहू के जेवीपीडी ग्राउंड के पास हुई. बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर ग्राउंड से बाहर आ रहे थे. जब उनकी गाड़ी बाहर निकली तो उन्हें देखने के लिए कुछ फैंस जमा हो गए. इसी दौरान वहां पर एक बाइक पर तीन लोग आए और उन्होंने 3-4 राउंड फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए. इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल बाल बच गए. हालांकि उनकी गाड़ी का ड्राइवर और एक रिक्शा चालक घायल हो गया. घायलों लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस की 15 टीमें हमलावरों की तलाश में जुटीं

टाइगर श्रॉफ पर इस हमले के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में नज़र आ रही है. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने 15 स्पेशल टीमें गठित की हैं, जो मामले की जांच और हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं.

जितेन्द्र कुमार शर्मा

जितेन्द्र कुमार शर्मा

साल 2002 से क्राइम और इन्वेस्टिगेशन रिपोर्टिंग का अनुभव। नवभारत टाइम्स, अमर उजाला, शाह टाइम्स के अलावा टीवी मीडिया में BAG Films के नामी शो सनसनी और रेड अलर्ट में काम किया। उसके बाद न्यूज 24, इंडिया टीवी में सेवाए दी और टीवी 9 भारतवर्ष के साथ सफर जारी है।

Read More

google button