Tibet Flood Update: तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है
Tibet Flood Update | Photo Credit: IBC24
Modified Date: September 4, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: September 4, 2026 8:46 pm IST
HIGHLIGHTS
- तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 31 .
- बाढ़ के बाद से 531 लोग अब भी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है।
- लापता लोगों में 261 विदेशी नागरिक भी शामिल है।
Tibet Flood Update: नई दिल्ली: नेपाल सीमा के पास तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है, जबकि 531 अन्य लोग अब भी लापता हैं। चीनी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चीनी सरकारी समाचार एजेंसी ने स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं बचाव अधिकारियों के हवाले से बताया कि बचाव दलों ने अब तक इलाके से लोगों के व्यक्तिगत सामान के रूप में 987 चीजें बरामद की हैं।
250 से ज्यादा विदेशी नागरिक अब भी लापता
समाचार एजेंसी की पूर्व रिपोर्ट के अनुसार, 30 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक लापता लोगों में 261 विदेशी नागरिक थे, जिनमें भारत के 49 और अन्य देशों के 22 लोग शामिल थे। लापता लोगों में नेपाल के 104, लातविया के 33, अमेरिका के 18, ब्रिटेन के 15, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के छह-छह तथा शेष अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। चीनी अधिकारी बीजिंग स्थित संबंधित दूतावासों के साथ लापता विदेशी नागरिकों का ब्योरा साझा कर रहे हैं। (Tibet Flood Update)
26 अगस्त को आई थी बाढ़
Tibet Flood Update: ग्यिरोंग-नेपाल सीमा पर स्थित आव्रजन चौकी पर 26 अगस्त को अचानक भीषण बाढ़ आ गई थी, जहां दोनों तरफ सैकड़ों लोग तिब्बत में प्रवेश करने या बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। कैलाश मानसरोवर यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय श्रद्धालु भी तिब्बत गए हुए थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Prayagraj All SOG Teams Dissolved: पुलिस ने भंग की अपनी यह स्पेशल टीम.. 4 प्रभारियों समेत 44 पुलिसकर्मी हटाए गए, जानें क्यों लिया कप्तान ने यह बड़ा फैसला
- Health Minister On Dengue In West Bengal : बढ़ते डेंगू को देख स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की नई सलाह, लड़कियों को स्कर्ट छोड़ पहननी होगी सलवार, लड़कों के लिए भी बदला पहनावा
- CM-KISAN Yojana 5th Installment: किसान मालामाल!.. खातों में आया इस योजना का 2-2 हजार रुपये, राज्य की भाजपा सरकार ने जारी की 5वीं क़िस्त
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: Death toll from flash floods in Tibet rises to 31
advertisement will close in 10 seconds ×