विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
सुपरनैचुरल थ्रिलर 'द वन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रहस्यमयी कहानी और लोक संस्कृति को दर्शाती द वन यूपी-बिहार ...और पढ़ें
-1790314195707_m.webp)
द वन पर दर्शको का फैसला/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
सिनेमाघरों में रिलीज हुई सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म द वन
दर्शकों से सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म को मिला ऐसा रिस्पांस
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया स्टारर सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'द वन'(The Vvaan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बिहार के रहस्यमयी जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित और छठी मैया की महिमा को दर्शाती फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया और इसके निर्देशन की कमान पंचायत फेम डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा और अरुनभ कुमार ने संभाली है।
लंबे इंतजार के बाद द वन दर्शकों के हवाले हो चुकी है। लोककथाओं पर बेस्ड द वन ने उनका दिल जीता या नहीं दर्शकों ने इसपर अपना फैसला सुना दिया है।
दर्शकों को कैसी लगी सिद्धार्थ-तमन्ना की द वन?
लोक संस्कृति-सुपरनैचुरल एलीमेंट और बिग स्केल पर बनी 'द वन' (The Vvaan Movie) को दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। उनका मानना है कि बिहार (Bihar) की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म हिंदी सिनेमा में कहानी कहने के तरीकों में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। फिल्म देखकर निकले एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, "सॉलिड स्टोरी, टाइट स्क्रीनप्ले और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेहतरीन एक्टिंग फिल्म को देखने का एक्सपीरियंस अच्छा बनाती है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है, लेकिन जो सबसे अच्छी चीज इस फिल्म में दिखाई गई है, वह छठ पूजा का गाना और सीक्वेंस है, जो रोंगटे खड़े कर देता है।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "फिल्म का स्केल, इसमें सिद्धार्थ का दमदार एक्शन और कैरेक्टर्स सॉलिड हैं। द वन पूरी तरह से थिएटर्स में देखे जाने वाली फिल्म ही है।"

यूपी और बिहार से मिला ऐसा रिस्पांस
एक अन्य यूजर ने लिखा, "उत्तरप्रदेश और बिहार में द वन का रिस्पांस बहुत ही ज्यादा अच्छा है। फिल्म को पूरे देशभर में सराहना मिल रही है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बिल्कुल फ्रेश लग रही है और यह पहली बार है जब बॉलीवुड की किसी फिल्म में छठ पूजा के महत्व को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है। शुरुआत से लेकर अंत तक कहानी कहीं भी ढीली नहीं पड़ती है।"
#TheVvaan Public Review ⭐ 4.5/5
The response from UP & Bihar is outstanding, and the film is now getting strong appreciation across India. For the first time, Chhath Puja gets a major film of its own, and the story feels fresh, powerful and engaging from start to finish.… pic.twitter.com/L3UeczDsVk
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 25, 2026
एक अन्य यूजर ने लिखा, "द वन एकदम रिफरेशिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। इस तरह की कहानी की कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। विजुअल्स एक रहस्यमयी माहौल बना रहे हैं। रिचुअल्स और सुपरनैचुरल चीजें लास्ट तक फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट को बरकरार रखती हैं।"

सिद्धार्थ और तमन्ना (Tamannaah Bhatia) की एक्टिंग को लेकर दर्शकों का रिस्पांस सोशल मीडिया पर काफी अच्छा है। इसके अलावा द वन की कहानी को लोग किंग बता रहे हैं।

पहले दिन इतना पैसा कमाएगी द वन
द वन को सुबह के शो में अच्छी ऑक्यूपेंसी मिली है। अर्ली मॉर्निंग ही इस फिल्म को देखने 50 परसेंट से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। आपको बता दें कि रिलीज से पहले द वन की 85 हजार टिकटें सोल्ड आउट हुई थीं, जिससे फिल्म की बिना ब्लॉक सीट्स के कमाई 1.25 करोड़ तक की हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि सिद्धार्थ-तमन्ना भाटिया की फिल्म 7 से 10 करोड़ की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर ले सकती है।