Thar Facelift, BE 6 के अपडेटेड वर्जन और Vision S से हटेगा पर्दा! Mahindra कर रहा बड़ी तैयारी

Published on 7 अग॰ 2026

ऑटो न्यूज़

  • Authored by: शिवानी कोटनाला
  • Updated Aug 7, 2026, 11:50 AM IST

महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए अपने नए प्रोडक्ट्स और कॉन्सेप्ट मॉडल्स को पेश करने जा रहा है। कंपनी 15 अगस्त के मौके पर Mahindra Thar Facelift, BE 6 के अपडेटेड वर्जन और Vision S Concept से पर्दा हटा सकती है।

Image

15 अगस्त को महिंद्रा पेश करेगा नई एसयूवी

Upcoming Mahindra SUV on August 15: महिंद्रा हर साल की तरह इस बार भी 15 अगस्त के मौके पर अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है। कंपनी पिछले कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के आसपास अपने नए प्रोडक्ट्स और कॉन्सेप्ट मॉडल्स से पर्दा उठाती रही है। इस बार भी नई Mahindra Thar Facelift, BE 6 के अपडेटेड वर्जन और Vision S Concept को लेकर काफी चर्चा है।

नई Mahindra Thar Facelift में क्या होगा खास?

हाल ही में सामने आई स्पाई तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि नई Thar Facelift का डिजाइन काफी हद तक Thar Roxx से इंस्पायर्ड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 14-15 अगस्त के आसपास पेश किया जा सकता है। नई थार में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल होने की संभावना है। हालांकि, इंजन विकल्पों में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। कंपनी मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन को ही बरकरार रख सकती है।

इसके अलावा, Thar.e नाम से इलेक्ट्रिक थार को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि यह महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसमें डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ लगभग 400 से 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

BE 6 को मिलेगा नया केबिन

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV BE 6 को भी बड़ा अपडेट मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड दिया जा सकता है, जिससे इसका इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक नजर आएगा। बैटरी पैक में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह SUV पहले की तरह 59kWh और 79kWh बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध रह सकती है। नया डैशबोर्ड इसे बाजार में मौजूद अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs के मुकाबले और मजबूत बना सकता है।

Vision S की भी दिख सकती है झलक

महिंद्रा का Vision S Concept इस साल कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 15 अगस्त के आसपास कंपनी इसका लगभग प्रोडक्शन-रेडी मॉडल पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब-4 मीटर SUV होगी, जिसे पेट्रोल-डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) दोनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसकी बिक्री 2026 के आखिर या 2027 में शुरू होने की संभावना है। यानी फिलहाल इसे एक कॉन्सेप्ट प्रीव्यू के रूप में ही देखा जाएगा।

Shivani Kotnala

शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Auto

End of Article