TG EAPCET सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, जानें किस कॉलेज में मिला एडमिशन; ऐसे करें चेक - Haribhoomi

Published on 11 जुल॰ 2026

तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TGCHE) ने TG EAPCET 2026 फेज-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं।

TG EAPCET 2026 Seat Allotment Result

TG EAPCET 2026 Seat Allotment Result

  • Published: 11 Jul 2026, 02:25 PM IST
  • Last Updated: 11 Jul 2026, 02:25 PM IST

तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TGCHE) ने TG EAPCET 2026 फेज-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

सीट आवंटन प्रक्रिया उम्मीदवारों की TG EAPCET रैंक, आरक्षण श्रेणी, वेब ऑप्शंस और उपलब्ध सीटों के आधार पर पूरी की गई है। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन फीस भुगतान और सेल्फ-रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द हो सकती है।

ऐसे चेक करें TG EAPCET 2026 Seat Allotment Result

  • सबसे पहले आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर जाएं।
  • Candidate Login या TG EAPCET 2026 Seat Allotment लिंक पर क्लिक करें।
  • ROC Form Number, Hall Ticket Number, Password और Date of Birth दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
  • अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

14 जुलाई तक करना होगा यह जरूरी काम

सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 10 जुलाई से 14 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन ट्यूशन फीस जमा करनी होगी और सेल्फ-रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

फीस भुगतान और सेल्फ-रिपोर्टिंग प्रक्रिया
काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें।
नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस जमा करें।
फीस जमा होने के बाद Seat Allotment Order और Payment Challan डाउनलोड करें।
"Accept My Joining" लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन सेल्फ-रिपोर्टिंग पूरी करें।
प्रक्रिया पूरी होने पर Joining Report और Admission Number जनरेट होगा।

काउंसलिंग प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस भुगतान और सेल्फ-रिपोर्टिंग नहीं करेंगे, उनकी आवंटित सीट निरस्त की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।