Updated On: Jul 30, 2026 | 08:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Telangana Police Vacancy : तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TGSLPRB) ने पुलिस विभाग में 7,112 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

तेलंगाना पुलिस भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
विस्तार
Telangana Police Jobs : तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TGSLPRB) ने राज्य पुलिस विभाग में 7,112 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (सिविल), आर्म्ड रिजर्व (AR), स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (TSPF), फायर फाइटर, वार्डर (पुरुष एवं महिला) और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती अधिसूचना 29 जुलाई 2026 को जारी की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
तेलंगाना पुलिस विभाग में 7,112 पदों पर भर्ती
इस भर्ती में SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (सिविल) के 3,697 पद, AR कॉन्स्टेबल के 1,052 पद, तेलंगाना स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स कॉन्स्टेबल के 1,380 पद, फायर फाइटर के 751 पद, वार्डर (पुरुष) के 196 पद, वार्डर (महिला) के 12 पद तथा SAR CPL (पुरुष) के 24 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए वेतनमान 24,280 रुपये से 72,850 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फायर फाइटर पद के लिए वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूरी होगा। अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : यूपी शिक्षक भर्ती पर बड़ी खबर! खत्म हुए पुराने नियम, जानें नया परीक्षा पैटर्न और चयन की पूरी प्रक्रिया
12वीं पास उम्मीदवार कई पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन करने के लिए सबसे पहले TGSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट tgprb.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी।
आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। अंतिम रूप से फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए। भर्ती से संबंधित चयन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएगी।
