Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल Amazon पर शुरू, ऐसे मिलेगा ₹3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट

Published on 21 जुल॰ 2026

Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल Amazon पर शुरू, ऐसे मिलेगा ₹3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट

Tecno Camon 50 Ultra 5g SaleImage Credit source: टेक्नो

भारतीय बाजार में पिछले हफ्ते लॉन्च हुए Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल आज (21 जुलाई) से Amazon पर ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है. इस हैंडसेट में मिलने वाले खास फीचर्स की बात करें तो ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 30 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंस, ऑटो जूम, अंडरवाटर फोटोग्राफी, एआई आर्ट गैलरी, एआई ट्रेवल शॉट्स और 70mm नेचुरल पोर्ट्रेट शॉट्स जैसे फीचर्स से पैक्ड है.

Tecno Camon 50 Ultra 5G Price

इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,998 रुपए है लेकिन अभी सेल शुरू होने के बाद इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत 3000 रुपए का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है, ये ऑफर 21 और 22 जुलाई के लिए है. कूपन डिस्काउंट का फायदा मिलने के बाद ये फोन 36998 रुपए में आपको मिलेगा. फोन के साथ 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है. इस रेंज में टेक्नो का ये नया फोन OnePlus Nord CE6, POCO X8 Pro, MOTOROLA Edge 70 Fusion, Realme GT 7T और Samsung A36 5G जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा.

Tecno Camon 50 Ultra 5g Amazon

(फोटो- अमेजन)

Tecno Camon 50 Ultra 5G Specifications

  • स्क्रीन: फोन में 1.5K ProXDR कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, साथ ही 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.78 इंच स्क्रीन मिलती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए डुअल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल हुआ है. केवल इतना ही नहीं, ये फोन 2800 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है.
  • चिपसेट: इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
  • बैटरी क्षमता: इस टेक्नो स्मार्टफोन में 6500 एमएएच बैटरी है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
  • कैमरा: बैक पैनल पर 50MP सोनी LYTIA 700सी कैमरा है, साथ में 50 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड एंड मैक्रो सेंसर भी दिया गया है. इस फोन में 100x सुपरजूम सपोर्ट और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का सेंसर है.

ये भी पढ़ें- अनजान नंबरों से आ रहा WhatsApp पर फोन? इस फीचर से साइलेंट हो जाएगी कॉल

तरुण चड्ढा

तरुण चड्ढा

स्कूल में पढ़ते वक्त ही गैजेट्स से लगाव होने लगा था और फिर 11वीं कक्षा में पहुंचने के बाद ही सोच लिया था कि स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद किस दिशा में आगे बढ़ना है. आईपी यूनिवर्सिटी में 5 साल जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीडिया में करियर की शुरुआत हुई. गैजेट्स से लगाव होने की वजह से मीडिया में एंट्री के बाद से टेक जर्नलिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया में सफर का आगाज़ नवोदय टाइम्स से हुआ, इसके बाद इंडिया न्यूज, जनसत्ता, एनबीटी जैसे बड़ी कंपनियों में काम करने का सुनहरा अवसर मिला और साथ ही इंडस्ट्री से जुड़ी कईं दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला. हर दिन उठने के बाद यही सोचता हूं कि आज कुछ नया सीखना है और यही जुनून लेकर आगे बढ़ रहा हूं. पिछले 8 सालों से इंडस्ट्री से जुड़ा हूं और अभी टीवी9 में टेक-ऑटो सेक्शन में काम कर रहा हूं.

Read More

google button