टाटा कार्स अपने नाम की तरह ही अपने पूरे पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगी हुई है. कंपनी इस साल पंच फेसलिफ्ट, टियागो फेसलिफ्ट, टाटा सिएरा को लॉन्च कर चुकी है. अगर आप सोच रहे हैं कि टाटा कि अगली कार कौन-सी होगी, तो कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
कंपनी के पोर्टफोलियो में अगली कार एक सेडान होने वाली है. पिछले कुछ दिनों से टाटा की एक सेडान कार का डिजाइन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग टाटा सेडान मौजूदा टाटा टिगोर (Tata Tigor) को रिप्लेस करेगी. आइए जानते हैं अपकमिंग टाटा कार की खास बातें.
क्या होगा नई कार का नाम?
रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा की अपकमिंग सेडान कार का नाम टाटा एरिस (Tata Aeris) हो सकता है. इस कार को ब्रांड टाटा टिगोर की जगह लॉन्च कर सकती है. ये कार टाटा टिगोर पर ही बेस्ड होगी. टाटा ने टिगोर को 2017 में पहली बार लॉन्च किया था. हालांकि, नई कार डिजाइन के मामले में काफी रिफ्रेश्ड होगी.
सम्बंधित ख़बरें
यह भी पढ़ें: TATA का धमाका, लॉन्च की SIERRA Legend, इतने रुपये रखी कीमत
टाटा की नई सब-फोर मीटर सेडान का फ्रंट नई टियागो जैसा हो सकता है. कार में नया बंपर मिलेगा, जो पतले लोअर एयर डैम और फॉग लैम्प के साथ आएगा. इसमें स्लिम ग्रिल मिलेगी, जो ग्लॉस ब्लैक के साथ आएगी. कुल मिलाकर इसका फ्रंट फेस टियागो जैसा होगा.
इसमें एलईडी लाइटिंग दी जा सकती हैं. कार के साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें नॉचबैक जैसी रूफलाइन मिलेगी. कार में नया एलॉय व्हील डिजाइन दिया जा सकता है, जिससे कार का ओवरऑल लुक बेहतर हो सकता है. रियर में कनेक्टेड एलईडी टेललैम्प सेटअप मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: TATA कर रहा नई NEXON की टेस्टिंग, बदल जाएगा SUV का डिजाइन, मिलेंगे खास फीचर्स
टेलगेट का डिजाइन भी बदला हुआ देखने को मिलेगा. कार के इंटीरियर में हमें बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है. कार में वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप फीचर मिलेगा. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे.
पावरट्रेन ऑप्शन्स
टाटा एरिस पेट्रोल और सीएनजी विकल्प के साथ आ सकती है. इसमें 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके अलावा 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल + सीएनजी इंजन मिलेगा, जो 76 पीएस की पावर और 97 एनएम का टॉर्क देगा.
पेट्रोल और सीएनजी दोनों के साथ मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. इस कार की कीमत 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच हो सकती है. इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा और होंडा अमेज से होगा.
---- समाप्त ----