Best Selling SUV: टाटा पंच ने जुलाई 2026 में क्रेटा, Mahindra Scorpio और Nexon जैसी SUV को पीछे छोड़कर भारक में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का स्थान हा ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई 2026 में TATA Punch ने Hyundai Creta, Mahindra Scorpio और TATA Nexon जैसी SUV को पीछे छोड़त हुए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। बता दें कि, TATA टॉप-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में जगह बनाने वाली इकलौती SUV भी है। इस पंच को भारतीय बाजार में 2021 में पेश किया गया था और तब से यह सबसे लोकप्रिय SUV में से एक बनी हुई है।
पंच की बिक्री और फेसलिफ्ट
इस साल जनवरी में लॉन्च किए गए फेसलिफ्ट मॉडल ने इस माइक्रो SUV की बिक्री को और बढ़ा दिया है। Punch ने Maruti Suzuki Dzire को पीछे छोड़कर जून 2026 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का स्थान हासिल किया था। जुलाई 2026 में यह SUV टॉप से हटकर पांचवें नंबर पर आ गई लेकिन इस महीने यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के तौर पर आगे आई है।
जुलाई 2026 में Punch की कुल 21,313 यूनिट्स बिकीं और इस SUV ने 97.62 % की सालाना ग्रोथ दर्ज की है।
फेसलिफ्ट के नए फीचर्स
TATA Punch के नए फेसलिफ्ट मॉडल के साथ इस SUV के केबिन के अंदर कई बदलाव किए गए हैं। नई Punch Facelift 2026 में डुअल-टोन इंटीरियर, पूरी तरह से ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, आर्मरेस्ट के साथ सेंट्रल कंट्रोल, टच-बेस्ट HVAC पैनल, 7-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, 10.25 इंच का टचस्क्रीन बेस्ट इंफोटनमेंट सिस्टम, ऑटो-डिमिंग IRVM मिलता है।
इंजन और पावर
Punch Facelift 2026 में पुराने मॉडल वाले इंजन विकल्पों को बनाए रखते हुए नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल किया गया है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो 120PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। नई Punch Facelift में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है जिसे 5-स्पीड MT या 5-स्पीड AT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है।
यह इंजन 87.8PS की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, Punch फेसलिफ्ट 2026 में CNG फ्यूल का विकल्प भी उपलब्ध हो जो 73.4PS की पावर और 103nm का टॉर्क देता है।
यह भी पढ़ें- 25 लाख से कम कीमत और 600 किमी की रेंज वाली 5 बेस्ट SUV, लिस्ट में Mahindra और TATA की गाड़ियां शामिल