Hyundai की बड़ी तैयारी... भारत में लॉन्च करेगी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV

Published on 21 अक्टू॰ 2026

Hyundai Compact Electric SUV

  • 1/7

हुंडई भारतीय बाजार में कई नई कारें लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है. इसमें एक इलेक्ट्रिक एसयूवी भी है, जो हुंडई भारत के लिए तैयार कर रही है. इस एसयूवी को ब्रांड अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकता है. नई एसयूवी ऐसे सेगमेंट में एंट्री करेगी, जहां टाटा नेक्सॉन ईवी, पंच ईवी और किआ सिरॉस ईवी का दबदबा है. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Compact Electric SUV

  • 2/7

अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में हुंडई की मेनस्ट्रीम एसयूवीज के मुकाबले अलग स्टाइलिंग देखने को मिलेगी. कंपनी इस कार के जरिए मास मार्केट को टार्गेट करना चाहती है. हुंडई एचई1आई (Hyundai HE1i) इस कार का कोडनेम बताया जा रहा है, जिसमें कंपनी छोटी बैटरी दे सकती है. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Compact Electric SUV

  • 3/7

इस कार में सिरॉस ईवी वाली बैटरी देखने को मिल सकती है. सिरॉस ईवी में 42kWh की बैटरी और फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 135 एचपी की पावर और 255 एनएम टॉर्क के साथ आता है. इस कार की क्लेम्ड रेंज 443 किलोमीटर की है. हुंडई में भी हमें ऐसी ही रेंज और सेटअप देखने को मिल सकता है. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Compact Electric SUV

  • 4/7

हालांकि, किआ सिरॉस ईवी में 51.4kWh की बैटरी का विकल्प भी मिलता है, जो 171 एचपी की पावर और 255 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. हुंडई की इस सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी में भी हमें स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज वेरिएंट देखने को मिल सकता है. कार के पहले प्रोडक्शन बैच में स्वोल्ट के बैटरी सेल मिलेंगे. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Compact Electric SUV

  • 5/7

हुंडई की प्लानिंग भारत में लोकली बैटरी सेल्स को सोर्स करने की है, जिससे कार की कॉस्ट को कम रखने में उन्हें मदद मिलेगी. एसयूवी में हमें लेवल 2 एडास (ADAS) और प्लीओएस बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. कार में 10.25 इंच का डुअल डिस्प्ले मिल सकता है. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Compact Electric SUV

  • 6/7

इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, 360 डिग्री कैमरा और कई दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे. ये कार हुंडई के ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. कंपनी तमिलनाडु स्थित फैसिलिटी में इस कार को तैयार करेगी. (Photo: hyundai.com)

Hyundai Compact Electric SUV

  • 7/7

फिलहाल कंपनी भारत में हुंडई बेयॉन को लेकर आ रही है. ये कार 28 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने इसे अनवील कर दिया है. इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ मैन्युअल और आईवीटी ट्रांसमिशन मिलेगा. ये कार वेन्यू और क्रेटा के बीच लॉन्च होगी, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होगी. (Photo: hyundai.com)