जैसलमेर सीमावर्ती शहर में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के 26 वर्षीय जांबाज अधिकारी मेजर हमजा आरिफ को शनिवार को उनके पैतृक निवास पर गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जैसलमेर आर्मी कैंट में साथी अधिकारियों और जवानों ने उन्हें भावभ
.
मेजर हमजा की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। वे अपनी छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी पर लौटे थे। इस दुखद घटना के बाद सेना के शिविर से लेकर परिवार तक शोक की लहर फैल गई है।
शहर से ड्यूटी पूरी कर वापस आर्मी स्टेशन लौट रहे थे
गौरतलब है कि यह हादसा गुरुवार देर रात जैसलमेर के सदर थाना इलाके में थईयात के पास हुआ। मेजर हमजा अपने दो अन्य साथी अधिकारियों के साथ शहर से ड्यूटी पूरी कर वापस आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। तभी रात के अंधेरे में सड़क पर अचानक एक आवारा ऊंट आ गया था।
तेज गति होने के कारण वाहन संभालना मुश्किल हो गया था और SUV सीधी ऊंट से टकराकर चार-पांच बार पलट गई थी। हादसे में ऊंट की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरिफ 2017 में NDA क्लियर करके भारतीय सेना को ज्वाइन किया था। 9 सालों में ही तीन पदौन्नति करके मेजर बने थे।

जैसलमेर कैंट से दी अंतिम विदाई
जैसलमेर सैन्य स्टेशन में आर्मी के वरिष्ठ अधिकारियों ने मेजर हमजा आरिफ को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उनके पार्थिव देह को विशेष वाहन से मध्य प्रदेश स्थित उनके पैतृक निवास इंदौर के लिए रवाना किया गया। शनिवार को वहां पूरे फौजी सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जाएगी।
ऊंट से टकराई थी गाड़ी
यह हादसा गुरुवार देर रात जैसलमेर के सदर थाना इलाके में थईयात के पास हुआ। मेजर हमजा अपने दो अन्य साथी अधिकारियों के साथ शहर से ड्यूटी पूरी कर वापस आर्मी स्टेशन लौट रहे थे, तभी रात के अंधेरे में सड़क पर अचानक एक आवारा ऊंट आ गया। तेज गति होने के कारण वाहन संभालना मुश्किल हो गया और SUV सीधी ऊंट से टकराकर चार-पांच बार पलट गई। हादसे में ऊंट की भी मौके पर ही मौत हो गई।

सेना अस्पताल में तोड़ा दम, दो अफसर घायल
टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी सड़क किनारे 100 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। तीनों अफसरों को थईयात स्थित सेना के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दो अन्य अधिकारी, लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

भारतीय सेना के 26 वर्षीय जांबाज अधिकारी मेजर हमजा आरिफ की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे।
एक महीने पहले ही शादी हुई थी
मेजर हमजा की असमय मौत की खबर से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। मेजर हमजा आरिफ (26) का परिवार इंदौर, मध्य प्रदेश के धनवन्तरी नगर का निवासी है, उन्होंने इंदौर के चमेली देवी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने 2017 में NDA क्लियर करके भारतीय सेना को ज्वाइन किया था। 9 सालों में ही तीन पदौन्नति करके मेजर बने थे। जैसलमेर सैन्य स्टेशन में तैनात थे।

तेज गति होने के कारण वाहन संभालना मुश्किल हो गया था और SUV सीधी ऊंट से टकराकर चार-पांच बार पलट गई थी। जिससे मेजर हमजा आरिफ की मौत हो गई थी।
घटना का विवरण
जैसलमेर के सदर थाना क्षेत्र में थईयात के पास देर रात शहर से अपनी ड्यूटी पूरी कर कैंट लौटते समय सड़क पर अचानक आए ऊंट से उनकी SUV टकरा गई। इस भीषण हादसे में उनका निधन हो गया। महज 30 दिन पहले ही उनके घर में शादी की खुशियां मनाई गई थीं।
यह खबर भी पढ़िए…
जैसलमेर-ऊंट से टकराकर 5 बार पलटी SUV, मेजर की मौत:MP के रहने वाले थे, एक महीने पहले हुई थी शादी; 2 लेफ्टिनेंट घायल

जैसलमेर में सेना की टाटा सफारी ऊंट से टकराकर चार से पांच बार पलट गई थी। हादसे में SUV ड्राइव कर रहे सेना के मेजर हमजा आरिफ (26) की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट में कार सवार 2 लेफ्टिनेंट भी गंभीर घायल हुए है। हादसा गुरुवार देर रात 12.30 बजे शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया में हुआ। मध्य प्रदेश के रहने वाले मेजर की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़े…