ताबड़तोड़ बिकती है मारुति की यह SUV, अब आई ₹1.35 लाख की छूट; ऑफर अगस्त तक वैलिड

Published on 9 अग॰ 2026

Aug 09, 2026 12:55 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 में बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी में से एक ग्रैंड विटारा पर भी छूट दे रही है।

maruti suzuki grand vitara discounts and benefits up to rs 1-35 lakh august 2026

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा डिस्काउंट अगस्त 2026

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 में बंपर डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कपनी अपनी बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी में से एक ग्रैंड विटारा पर भी छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) पर अधिकतम 1.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं ग्रैंड विटारा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Honda Amaze

₹ 7.48 - 10 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Volkswagen Taigun

₹ 11 - 19.3 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो ग्रैंड विटारा में ग्राहकों को 3 इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.5-लीटर का पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसके अलावा, एसयूवी में 1.5-लीटर का पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन भी मिलता है। जबकि ग्राहक ग्रैंड विटारा का 1.5-लीटर पेट्रोल सीएनजी वेरिएंट भी खरीद सकते हैं। बता दें कि ग्रैंड विटारा के इंजन में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

Maruti Suzuki New Grand Vitara

MG Hector

Tata Sierra

Mahindra Scorpio N

Tata Safari

28 किमी का है माइलेज

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की माइलेज इसके इंजन ऑप्शन पर निर्भर करती है। ARAI के अनुसार, पेट्रोल मैनुअल वर्जन लगभग 21.11 किमी/लीटर, पेट्रोल ऑटोमैटिक करीब 20.58 किमी/लीटर, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e-CVT) लगभग 27.97 किमी/लीटर और CNG वर्जन करीब 26.6 किमी/किग्रा का माइलेज देता है। वास्तविक ड्राइविंग कंडीशन में पेट्रोल मॉडल शहर में औसतन 15 से 18 किमी/लीटर और हाईवे पर 18 से 23 किमी/लीटर तक दे सकता है।

इतनी है एसयूवी की कीमत

दूसरी ओर अगर फीचर्स की बात करें तो ग्रैंड विटारा में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा और 6-एयरबैग भी दिया गया है। इसके अलावा भी ग्रैंड विटारा में ढ़ेर सारा मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। भारतीय मार्केट में ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 19.72 लाख रुपये तक जाती है। ग्रैंड विटारा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और टोयोटा हाइराइडर जैसी एसयूवी से होता है।