टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद फैंस के साथ एक खास खुशखबरी साझा की। एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट के जरिए नन्हीं परी के नाम का खुलासा किया।
सुरभि ज्योति ने बेटी के नाम से उठाया पर्दा
- Published: 13 Jul 2026, 04:06 PM IST
- Last Updated: 13 Jul 2026, 04:09 PM IST
Surbhi Jyoti Reveals Daughter's Name: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने आखिरकार अपनी नन्हीं बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। बेटी के जन्म के एक महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी लाडली का नाम 'सहर (Seher)' रखा है। इस नाम का उनकी सुपरहिट टीवी सीरियल 'कुबूल है' से भी खास रिश्ता है।
शेयर की प्यारी तस्वीर
पोस्ट में सुरभि ने अपनी बेटी की बेहद प्यारी झलक भी दिखाई। तस्वीर में बच्ची का नन्हा हाथ फूलों के बीच नजर आ रहा है। सुरभि की इस पोस्ट पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
एक महीने पूरे होने पर किया नाम का खुलासा
सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने 13 जून को अपनी बेटी का स्वागत किया था। अब बेटी के एक महीने पूरे होने पर सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर उसका नाम फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने लिखा, "सहर... सुबह की पहली किरण की तरह तुम हमारी जिंदगी में आई और सब कुछ रोशन कर दिया।" इसके साथ उन्होंने #HappyOneMonth हैशटैग भी इस्तेमाल किया।
'कुबूल है' से जुड़ा है बेटी का नाम
बेटी का नाम 'सहर' सुरभि के लिए काफी खास है। यह नाम उनके लोकप्रिय शो 'कुबूल है' के एक किरदार से जुड़ा हुआ है। इसी शो में सुरभि ने सहर अहमद खान था, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। अब बेटी के नाम में भी उसी शो की याद जुड़ने से फैंस काफी खुश हैं।
बेबी शॉवर भी रहा खास

बेटी के जन्म से पहले सुरभि ने 29 मई 2026 को अपने जन्मदिन के मौके पर बेबी शॉवर रखा था। इसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। पेस्टल थीम पर सजे इस बेबी शॉवर में फूलों की खूबसूरत सजावट की गई थी। सुरभि ने इस दौरान गोल्डन साड़ी पहनी थी।
2024 में की थी शादी

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने 27 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट स्थित एक रिजॉर्ट में शादी की थी। दोनों की मुलाकात म्यूजिक वीडियो 'हांजी- द मैरिज मंत्रा' की शूटिंग के दौरान हुई थी और यहीं से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।
इन शोज से मिली पहचान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुरभि ज्योति 'कुबूल है', 'इश्कबाज़', 'कोई लौट के आया है' और 'नागिन 3' जैसे कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं, सुमित सूरी भी टीवी और फिल्मों के कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़े- Imtiaz Ali की बेटी इदा अली ने की सगाई, नॉर्वे के बीच पर बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने किया प्रपोज; PHOTOS