Sep 06, 2026 03:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

2018 बैच की आईएएस अफसर नेहा जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन नियुक्त किया गया है।

कौन हैं आईएएस नेहा जैन
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 सितंबर को 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से एक नाम नेहा जैन का भी शामिल है। 2018 बैच की आईएएस अफसर नेहा जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी उज्जैन एवं अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन नियुक्त किया गया है। नेहा जैन की यूपीएससी की जर्नी काफी कमाल की थी। ये एक डेंटिस्ट भी रह चुकी हैं। इसके बावजूद उन्होंने यूपीएससी का रुख किया और 14वीं रैंक लाकर वो आईएएस बनीं।ष चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी बताएंगे।
कौन हैं आईएएस ऑफिसर डॉ. नेहा जैन
नेहा जैन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैंष शुरुआती पढ़ाई करने के बाद नेहा ने दिल्ली में स्थित मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज से बीडीएस किया था। उनके माता-पिता इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करते हैं और छोटा भाई ऋषभ जैन बच्चों का डॉक्टर है। बीडीएस करने के बाद नेहा जैन डेंटिस्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करने लगी थींष डेंटिस्ट बनने के बाद भी डॉ नेहा जैन को लाइफ में कुछ अधूरापन लग रहा था। तब उनका रुख यूपाीएससी की ओर हुआ।
डॉक्टरी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी
हालांकि डॉ. नेहा जैन डॉक्टरी की करियर के इस मुकाम पर आकर वह रिस्क नहीं लेना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने डेंटल करियर को अलविदा कहे बिना यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी। हालांकि यह फैसला बिलकुल भी आसान नहीं थाष डॉक्टरी की फुल टाइम जॉब के साथ यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आईएएस अफसर बनकर ही दम लिया।
4 से 5 घंटे की करती थीं पढ़ाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा का मानना है कि हर दिन 4-5 घंटे की पढ़ाई से यूपीएससी की परीक्षा पास की जा सकती है। उनका मानना है कि वीकेंड में ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करनी चाहिए। इसके साथ ही नेहा कहती हैं कि जॉब करने वालों के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। उनका कहना है कि अगर आपको अपनी तैयारी के दौरान कोई समस्या है तो आपको इंटरनेट पर जाना चाहिए और उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
14वीं रैंक हासिल कर बनीं आईएएस
कई मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डॉ. नेहा जैन यूपीएससी परीक्षा के पहले अटेंप्ट में असफल हो गई थींष फिर यूपीएससी 2017 परीक्षा में 14वीं रैंक के साथ वह आईएएस अफसर बन गईं। जैसा कि आईएएस बनने से पहले वो डेंटल सर्जन रही चुकी हैं। साथ ही वे राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट और भरतनाट्यम डांसर भी हैं।