Aug 04, 2026 02:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Army Success Story: राजस्थान की बेटी भानवी शेखावत ने AFMC पुणे से MBBS की डिग्री हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास रचा है। उनके दादा भी वायु सेना में सेवा दे चुके हैं।

लेफ्टिनेंट भानवी शेखावत
Bhanvi Shekhawat Success Story:सपने उन्हीं के सच होते हैं जिनके इरादों में जान होती है! इस बात को सच कर दिखाया है राजस्थान की होनहार बेटी भानवी शेखावत ने। भानवी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित सैन्य चिकित्सा संस्थान आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे से अपनी एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वे भारतीय सेना की मेडिकल कोर में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हो गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से केवल उनके परिवार में ही नहीं, बल्कि राजस्थान के दो-दो जिलों में खुशी और जश्न की लहर दौड़ गई है।
दो जिलों में क्यों मनाया जा रहा है जश्न?
भानवी शेखावत मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ तहसील के गांव जाखल की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका परिवार पिछले 28 वर्षों से राजस्थान के ही चूरू जिले के राजलदेसर में निवास कर रहा है। यही वजह है कि जब भानवी ने AFMC पुणे की पासिंग आउट परेड में सैन्य वर्दी पहनकर लेफ्टिनेंट के रूप में कमिशन प्राप्त किया, तो झुंझुनूं के जाखल गांव और चूरू के राजलदेसर दोनों स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया गया।
दादा के नक्शेकदम पर चलकर पाया मुकाम
भानवी के खून में ही देशसेवा का जज्बा दौड़ता है। उनके दादा कृष्णवर्धन सिंह शेखावत भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने दादाजी की वर्दी और देशभक्ति से प्रेरित होकर ही भानवी ने बचपन से ही सेना का हिस्सा बनने का सपना देखा था। उनके पिता दीपेंद्र सिंह शेखावत और माता रेणु राठौड़ दोनों पेशे से सरकारी शिक्षक हैं। शिक्षक माता-पिता के मार्गदर्शन और वायु सेना के पूर्व सैनिक दादा की प्रेरणा ने भानवी को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाया।
गांव की माटी से सैन्य अफसर बनने का सफर
भानवी का बचपन चूरू जिले के राजलदेसर में बीता। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई राजलदेसर के आदर्श विद्या मंदिर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने भरतिया इंटरनेशनल स्कूल, राजलदेसर से अपनी माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। डॉक्टर और आर्मी अफसर बनने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने राजस्थान के सीकर स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट से नीट (NEET) की तैयारी के लिए कोर्स किया।
वर्ष 2021 में भानवी ने कठिन मेहनत के बल पर नीट (NEET) की परीक्षा शानदार अंकों से उत्तीर्ण की। वर्ष 2022 में नीट स्कोर के आधार पर उनका चयन देश के सर्वोच्च मेडिकल कॉलेजों में से एक AFMC, पुणे में हुआ। वर्ष 2026 में चार साल का कठिन एमबीबीएस कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वे भारतीय सेना की मेडिकल कोर में अफसर बन गईं।
कोलकाता में करेंगी पहली इंटर्नशिप
लेफ्टिनेंट बनने के बाद भानवी शेखावत को उनकी पहली पोस्टिंग और ट्रेनिंग के लिए इस्टर्न कमांड अस्पताल, कोलकाता में भेजा गया है। वहां वे अपनी इंटर्नशिप पूरी करेंगी और सैन्य चिकित्सा सेवा की विशेष बारीकियां सीखेंगी।
मेडिकल और डिफेंस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा
भानवी शेखावत की यह सफलता देश की उन तमाम बेटियों के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल है जो मेडिकल क्षेत्र और भारतीय सेना में अपना करियर बनाना चाहती हैं। अगर नीयत साफ हो, मेहनत में ईमानदारी हो और परिवार का साथ मिले, तो किसी भी छोटे गांव की बेटी देश के सबसे बड़े मंच पर अपनी जगह बना सकती है।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
