Stock Market Today: कल बाजार में मचा था हाहाकार, आज खुलते ही दौड़े सेंसेक्स-निफ्टी, इन शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Published on 16 सित॰ 2026

Stock Market Today: कल बाजार में मचा था हाहाकार, आज खुलते ही दौड़े सेंसेक्स-निफ्टी, इन शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Stock Market Today: कल मंगलवार 15 सितम्बर को जोरदार गिरावट (Stock Market Crash)  के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) ने दमदार वापसी की।

New Update

ChatGPT Image

Stock Market Today: कल मंगलवार 15 सितम्बर को जोरदार गिरावट (Stock Market Crash)  के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) ने दमदार वापसी की। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स  ( Sensex) और निफ्टी दोनों हरे निशान में पहुंच गए। सेंसेक्स (Sensex) ने जहां 500 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई, वहीं Nifty भी 23,200 के पार निकल गया। बाजार की इस तेजी के बीच ITC, HCL, BEL, M&M समेत कई बड़े शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

मंगलवार को बाजार में आई तेज गिरावट  (Stock Market Crash) के बाद बुधवार का कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए राहत लेकर आया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 74,003 के मुकाबले बढ़त के साथ 74,249 पर खुला। इसके बाद खरीदारी बढ़ने के साथ इंडेक्स ने अपनी तेजी और मजबूत की और 500 अंकों से ज्यादा उछलकर 75,505 के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मंगलवार के 23,118 के बंद स्तर से ऊपर 23,201 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें भी तेजी जारी रही और यह 23,281 के स्तर तक पहुंच गया।

मंगलवार को बाजार में आई थी बड़ी गिरावट

इससे पहले मंगलवार का कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock market trading day) के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। कारोबार की शुरुआत मजबूत होने के बावजूद कुछ ही देर बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स-निफ्टी तेजी (Sensex-Nifty Rally) से नीचे आ गए। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स (Sensex-Nifty Rally) 777 अंक टूटकर 74,003 के स्तर पर बंद हुआ था। दिन के हाई से देखें तो सेंसेक्स करीब 1,433 अंक नीचे फिसला था। वहीं निफ्टी 279 अंक की गिरावट के साथ 23,118 के स्तर पर बंद हुआ था और दिन के उच्च स्तर से करीब 474 अंक नीचे आ गया था।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 16 September: मक्का के पास हूती ड्रोन इंटरसेप्ट, सऊदी के कई शहरों में अलर्ट, यमन में भी तेज हुए हवाई हमले

तेजी में ये शेयर रहे आगे

बुधवार को बाजार में आई तेजी के बीच कई दिग्गज शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में M&M, ITC, Reliance और HUL करीब 2 फीसदी तक की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। मिडकैप शेयरों की बात करें तो Yes Bank करीब 3.20 फीसदी और Colpal लगभग 1.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में Apollo Tyres, MSUMI और HSCL के शेयर भी हरे निशान में नजर आए। शुरुआती कारोबार में इन शेयरों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला। 

ये भी पढ़ें: Dhirendra Shashtri Brother Bail: गोली मारने के आरोप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई को हाईकोर्ट से राहत, मिली जमानत , जिला अदालत ने खारिज कर दी थी याचिका

लेखक