Stock Market Outlook: शेयर बाजार इस हफ्ते करेगा वापसी या जारी रहेगी गिरावट? कौन से फैक्टर्स रहेंगे अहम

Published on 30 अग॰ 2026

Aug 30, 2026 03:14 pm ISTभाषा

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Stock Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार का प्रदर्शन जीडीपी आंकड़ों पर निर्भर करेगा
  • इसके अलावा क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी शेयर बाजार की निगाह बनी रहेगी
stock market today

पिछले सप्ताह शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी।

Stock Market Outlook: स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह घरेलू सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों की दिशा और अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़े और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की चाल को प्रभावित कर सकती हैं।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वाइस प्रेसीडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, ‘आने वाला सप्ताह कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के कारण बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है। घरेलू जीडीपी आंकड़ों के साथ वैश्विक आर्थिक आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करेंगे।’ भारत की वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े 31 अगस्त को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा निवेशकों की नजर अगस्त के मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के पीएमआई आंकड़ों, जीएसटी संग्रह, विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये की चाल पर भी रहेगी।

मिश्रा के अनुसार, अमेरिका के रोजगार आंकड़े इस सप्ताह सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक संकेतक होंगे। अगस्त के गैर-कृषि पेरोल के आंकड़े चार सितंबर को जारी होने हैं। इन आंकड़ों से सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर बाजार की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड प्रतिफल और उभरते बाजारों में विदेशी पूंजी के प्रवाह पर भी देखने को मिल सकता है।

एफपीआई डाल रहे हैं पैसा

इस बीच, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अगस्त में भारतीय शेयरों में करीब 30,919 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह लगातार दूसरा महीना है जब विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में शुद्ध लिवाल रहे हैं।

एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे। ऊंची ऊर्जा कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव बना हुआ है, जिससे जिंस कीमतों में भी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी मौद्रिक नीति फिलहाल वैश्विक बाजारों के लिए सबसे बड़ा कारक बनी हुई है। निवेशकों की नजर अब चार सितंबर को आने वाले अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और आगामी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी। इन आंकड़ों से सितंबर में ब्याज दरों को लेकर बाजार की मौजूदा उम्मीदों में बदलाव आ सकता है।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 276.32 अंक यानी 0.35 प्रतिशत टूट गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.35 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी है। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less