Updated: Monday, August 17, 2026, 17:55 [IST]
Bihar STET 2026 Application Begins: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होगी।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, उम्र और फीस से जुड़ी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए। परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे। यहां जानिए STET 2026 की योग्यता, उम्र सीमा, परीक्षा पैटर्न, पासिंग मार्क्स, आवेदन फीस और फॉर्म भरने का पूरा तरीका।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
BSEB ने STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 17 अगस्त से कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं और तय आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन के लिए bsebstet.org या secondary.biharboardonline.com पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 Exam Pattern: बदल गया TRE-4 का पैटर्न, अब देनी होगी PT की परीक्षा, चेक करें डिटेल
किसके लिए कौन सी योग्यता?
पेपर-1 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। वहीं पेपर-2 के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड जरूरी है। हालांकि, कंप्यूटर साइंस जैसे कुछ विशेष विषयों में बीएड की अनिवार्यता नहीं है।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
STET 2026 में आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल रखी गई है।
- सामान्य वर्ग के पुरुष: अधिकतम 37 साल
- महिला, बीसी और ईबीसी: अधिकतम 40 साल
- एससी/एसटी: अधिकतम 42 साल
उम्र से जुड़ी गणना बोर्ड के तय नियमों के अनुसार की जाएगी।
दो पेपर में होगी परीक्षा
बिहार STET 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में होगा। परीक्षा में सभी सवाल बहुविकल्पीय यानी MCQ होंगे। पेपर-1 कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए होगा, जबकि पेपर-2 कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए 150 मिनट यानी ढाई घंटे का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र कुल 150 अंकों का होगा। इसमें 100 अंक संबंधित मुख्य विषय से और 50 अंक शिक्षण कला व अन्य योग्यताओं से जुड़े होंगे।
कितनी है आवेदन फीस?
अगर उम्मीदवार केवल एक पेपर के लिए आवेदन करता है तो फीस इस तरह होगी:
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवार: 960 रुपये
- एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: 760 रुपये
अगर दोनों पेपर के लिए आवेदन करना है तो:
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी: 1,440 रुपये
- एससी, एसटी और दिव्यांग: 1,140 रुपये
कितने अंक लाने पर होंगे पास?
STET में अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स तय किए गए हैं।
| श्रेणी | न्यूनतम अंक |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | 50% |
| ओबीसी | 45.50% |
| ईबीसी | 42.50% |
| एससी/एसटी | 40% |
| दिव्यांग | 40% |
| सभी महिला उम्मीदवार | 40% |
ऐसे भरें STET 2026 का फॉर्म
- सबसे पहले bsebstet.org या secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर STET 2026 Registration लिंक खोलें।
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
- डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग से आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से जांच लें, ताकि फॉर्म जमा करने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: RRB Recruitment 2026: रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन आउट, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range