SSC CGL एग्जाम में सेक्शनल टाइमिंग लागू, 36 सेकंड में सॉल्व करना होगा एक सवाल, विषयवार ही पेपर हल कर सकेंगे

Published on 14 सित॰ 2026

SSC CGL एग्जाम में सेक्शनल टाइमिंग लागू, 36 सेकंड में सॉल्व करना होगा एक सवाल, विषयवार ही पेपर हल कर सकेंगे

30 सितंबर से है SSC CGL एग्जाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) टियर 1 एग्जाम 30 सितंबर से प्रस्तावित हैं. इसका शेड्यूल जारी हो गया है. SSC ने इसी साल अपने एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है, जिसके तहत SSC CGL पहली बार नए एग्जाम पैटर्न के आधार पर आयोजित किया जाएगा. इस नए पैटर्न के तहत कैंडिडेट्स को CGL टियर 1 पेपर का एक सवाल सॉल्व करने के लिए मात्र 36 सेकंड मिलेंगे. इसके साथ ही विषयवार ही कैंडिडेट्स पेपर में आगे बढ़ सकते हैं.

आइए, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं. जानते हैं कि SSC नए एग्जाम पैटर्न में क्या- क्या बदला है. जानते हैं कि कैसे कैंडिडेट्स पेपर सॉल्व कर सकते हैं. विस्तार से पूरा मामला जानते हैं.

हर सेक्शन के लिए 15 मिनट

SSC ने साल 2026 जून से CGL एग्जाम का नया पैटर्न लागू कर दिया है, जिसके तहत CGL टियर- 1 और टियर-2 में सवालों को सॉल्व करने के लिए सेक्शनल टाइमिंग तय की गई है. अब टियर-1 में प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट आवंटित किया गया है. यानी की CGL टियर 1 पेपर में कुल सेक्शन हैं, जिन्हें हल करने के लिए प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित किया गया है. टियर 1 पेपर 200 नंबरों का होगा. 100 सवाल पूछे जाएंगे. यानी की प्रत्येक सेक्शन से 25-25 सवाल सॉल्व करने होंगे. प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट निर्धारित हैं. ऐसे समझें तो किसी भी सेक्शन के एक सवाल को साॅल्व करने के लिए 36 सेकंड का समय मिलेगा.

मर्जी से साॅल्व नहीं कर सकेंगे सवाल

SSC CGL एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव के तहतअब कोई भी कैंडिडेट अपनी मर्जी से CGL एग्जाम में सवालों को सॉल्व नहीं कर सकता है. तो वहीं ना ही वहीं एग्जाम के दौरान अपनी मर्जी से पहले दूसरे विषय के सवाल सॉल्व कर सकते हैं. नए नियम के तहत कोई भी कैंडिडेट्स अब पेपर सबमिट करने के बाद उस विषय पर वापस नहीं जा सकता है.

विषयवार ही सवाल सॉल्व कर सकते हैं

SSC CGL के संशोधित पैटर्न के अनुसार कैंडिडेट्स को निश्चिम पैटर्न पर सवाल सॉल्व करने होंगे. मसलन, कैंडिडेट्स विषयवार ही सवाल सॉल्व कर सकते हैं. प्रत्येक विषय और सेक्शन के लिए टाइम निर्धारित किया गया है.

एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव पर एक नजर

एक सेक्शन के लिए 15 मिनट निर्धारित: SSC के नए एग्जाम पैटर्न के तहत कैंडिडेट्स को टियर 1 पेपर सॉल्व करने के लिए 1 घंटा मिलेगा. इस 1 घंटे में 4 सेक्शन के 25-25 सवालाें के जवाब सॉल्व करने होंगे. प्रत्येक के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है.

लॉक हो जाएगा सेक्शन: नए पैटर्न के तहत एक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है. 15 मिनट बीतने के बाद सेक्शन ऑटो लॉक हो जाएगा. यानी कि अगर किसी कैंडिडेट्स ने निर्धारित समय तक जवाब नहीं दिया है तो वह दोबारा उस सेक्शन के सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button