'Spider Man Brand New' ने 8वें दिन मचाया धमाल, 400 करोड़ी होने से चूक गई Tom Holland की फिल्म

Published on 7 अग॰ 2026

बॉक्स ऑफिस

  • Authored by: ललित कुमार
  • Updated Aug 7, 2026, 11:52 AM IST

Spider Man Brand New Day Box office: टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूवी ने 8वें दिन डबल डिजिट में कमाई की है।

Image

400 करोड़ी होने से एक कदम दूर है स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे

Spider Man Brand New Day Box office Day 8: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के रिलीज के बाद से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आमतौर पर वीक डेज में फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है लेकिन 'Spider-Man: Brand New Day' अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है। फिल्म के शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है। भारत में यह मूवी 400 करोड़ी होने से केवल एक कदम दूर है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Netflix की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बनी 'Dhurandhar', को-CEO ने किया कन्फर्म)

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 8 दिनों में कमाए इतने करोड़

अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनक मुताबिक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) ने 8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने आठवें दिन (गुरुवार) को भारत में 14 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। इसे पूरे देश में 16,447 शोज में दिखाया गया। इसके साथ फिल्म की कुल भारत नेट कलेक्शन लगभग 332.45 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 399.97 करोड़ रुपये है। पिछले दिन से कलेक्शन थोड़ा कम है, जो वीकडे पर आम बात है। फिर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। बुधवार को करीब 17 करोड़ और मंगलवार को 21.75 करोड़ रुपये कमाए थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे दिलजीत-शरवरी की फिल्म, जानिए यहां)

टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) में जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस प्यू, ट्रैमेल टिलमैन और माइकल मैंडो सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस मूवी में 'टॉय स्टोरी 5' के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

Lalit Kumar

ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Box-Office

End of Article