इंदौर, 19 अक्टूबर 2026: पुलिस यूनिफॉर्म का दुरुपयोग करके जमीन के बड़े सौदागर और करोड़पति कारोबारी हुए फिरोज खान (पुलिस ड्राइवर) की जांच के दौरान लोकायुक्त पुलिस के सामने SPARKWAVE REALITY INDIA PRIVATE LIMITED के डाक्यूमेंट्स भी आए हैं। पुलिस इस कंपनी की जांच कर रही है। बताया गया है कि फिरोज की वाइफ और एक अन्य व्यक्ति इस कंपनी के डायरेक्टर हैं।
स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्रा.लि. के नाम से प्रॉपर्टी खरीदी
लोकायुक्त पुलिस इंदौर की ओर से sunil talan ने बताया कि, विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी फिरोज खान की पूर्व से ज्ञात अचल संपत्ति के अतिरिक्त निम्न अचल सम्पत्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है, जिनमें:-
- दिनांक 28.02.2024 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में कुल 0.203 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 7,32,771/- रुपये,
- दिनांक 02.02.2024 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.203 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 9,41,771 /- रुपये,
- दिनांक 06.09.2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.2020 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 9,37,367/- रुपये,
- दिनांक 26.07.2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.203 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 9,41,771/- रुपये,
- दिनांक 28.08.2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.2020 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 4,31,367/- रुपये,
- दिनांक 06.02.2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.202 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 9,37,868 /- रुपये,
- दिनांक 02.02.2024 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.203 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 9,41,771/- रुपये,
- दिनांक 08.05.2023 को ग्राम रंगवासा, प.ह.न. 32, तहसील देपालपुर जिला इंदौर में 0.202 हेक्ट. कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 18,75,736/-रुपये एवं
- जुलाई 2024 में ग्राम लसुडिया मोरी, वार्ड नम्बर 35, रेड कारपेट की पीछे 11.7710 हेक्ट कृषि भूमि जिसका गाइडलाईन मूल्य 3,85,00,000/- रुपये है।
Hina Khan and Yuvraj Panwar, Directors of SPARKWAVE REALITY
उक्त सभी भूमि स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्रा.लि. के नाम से क्रय किया जाना पाया गया है। यह फर्म स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्रा.लि. आरोपी की पत्नि श्रीमती हिना खान एवं श्री युवराज पंवार पिता रविकांत पंवार निवासी इंदौर के संयुक्त नाम से संचालित होना पाई गई है। इस फर्म के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।
Directors: YUVRAJ PAWAR, MOHD SHAKIR, and HEENA KHAN.
कंपनी का ईमेल ऐड्रेस: [email protected].
Registered address: 85- Row House, Arany Nagar, Scheme No. 78, , Indore, Madhya Pradesh, India - 452010.
प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू 64 करोड़ से ज्यादा
इस प्रकार अभी तक की जांच में आरोपी द्वारा स्वयं, सहयोगियों, फर्म एवं परिवार के नाम से 46 अचल सम्पत्तियां क्रय किया जाना पाया गया है तथा समस्त चल/अचल सम्पत्ति पर आरोपी द्वारा कुल 18,79,79,531/- रुपये का व्यय किया जाना पाया गया है। कय की गई अचल सम्पत्ति की गाइडलाईन कीमत 17,19,46,323 /- रुपये है तथा वर्तमान बाजार कीमत 64,01,11,768 /- रुपये आंकी गई है।
