Southwest Monsoon Withdrawal 2026: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon Withdrawal) शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को पूरी तरह से विदा हो चुका है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार बारिश की गतिविधियों में कमी, बादलों के घटने, नमी कम होने और उत्तरी ड्राई हवाओं के प्रभाव के कारण मानसून प्रदेश से लौट चुका है। इसके साथ ही पूरे गुजरात (Gujarat) और उत्तर भारत (North India) के शेष हिस्सों से भी मानसून की विदाई दर्ज की गई है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि उत्तर गुजरात और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान (Rajasthan) के ऊपर निचले वायुमंडलीय स्तरों पर प्रतिचक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से ड्राई उत्तरी हवाएं चल रही हैं और मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
एमपी के सभी संभागों में मौसम रहा शुष्क
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के सभी संभागों में मौसम मुख्यतः ड्राई रहा। कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकांश प्रमुख मौसम केंद्रों पर 24 घंटे की वर्षा शून्य रही।
अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। उज्जैन संभाग (Ujjain) के कुछ जिलों में तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा, जबकि बाकी संभागों में तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/04/southwest-monsoon-withdrawal-2026-2026-10-04-00-38-46.jpeg)
भोपाल और इंदौर जिले में रातें हुईं ठंडी
न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल (Bhoapl) और इंदौर संभाग (Indore) के जिलों में तापमान सामान्य से करीब 1.6 से 2.2 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। वहीं शहडोल (Shahdol) और सागर (Sagar) संभाग के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 1.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
इंदौर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
ग्वालियर में दिन का पारा 37 डिग्री पहुंचा
दिन के तापमान में ग्वालियर (Gwalior) सबसे गर्म प्रमुख स्थानों में रहा, जहां अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार (Dhar) और राजगढ़ (Rajgarh) में तापमान 36 डिग्री से ऊपर रहा।
उज्जैन में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और इंदौर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 2-3 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे लौटने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: MP Nasha Mukt Abhiyan: 31 दिसंबर 2029 के बाद एमपी नशा मुक्त होगा! अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- माइक्रो प्लान बना रहा हूं