Sohail Khan: 'राम खान'... बेटे के लिए यही नाम चाहते थे सोहेल, फिर कैसे पड़ा निर्वाण? एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा - Haribhoomi

Published on 16 जुल॰ 2026

रियलिटी शो 'Alliance' में सोहेल खान ने बेटे निर्वाण के नाम से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वह उसका नाम 'राम खान' रखना चाहते थे, लेकिन बाद में फैसला बदल गया।

Sohail Khan Wanted To Name His Son Ram Khan

बेटे के लिए खास नाम चाहते थे सोहेल

  • Published: 16 Jul 2026, 04:37 PM IST
  • Last Updated: 16 Jul 2026, 04:37 PM IST

Sohail Khan: सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'Alliance' में नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने बड़े बेटे निर्वाण खान के नाम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। सोहेल ने बताया कि वह बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे, लेकिन बेटे के जन्म के बाद सब कुछ बदल गया।

नाम को लेकर हुआ था ये फैसला
शो में अली गोनी से बातचीत के दौरान सोहेल ने बताया कि जब सीमा सजदेह पहली बार मां बनने वाली थी, तब दोनों ने मजाक में एक समझौता किया था। जिसमें तय हुआ कि अगर बेटा हुआ तो उसका नाम सोहेल रखेंगे और अगर बेटी हुई तो नाम चुनने का अधिकार सीमा को मिलेगा। सोहेल ने कहा, "मैं अपने बेटे का नाम राम खान रखना चाहता था। हम हमेशा से हर धर्म का सम्मान करने वाले रहे हैं।"

ऐसे पड़ा निर्वाण नाम
सोहेल ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बेटा हुआ है। जब वह कमरे में पहुंचे तो सीमा को होश आ चुका था। उन्होंने सबसे पहले पूछा, "निर्वाण कैसा है?" सोहेल के मुताबिक, सीमा ने बेटे को इतनी सहजता से 'निर्वाण' कहकर पुकारा कि उन्होंने उसी पल तय कर लिया कि अब नाम नहीं बदलेंगे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका बेटा आज भी अपने नाम की तरह शांत और सुलझे स्वभाव का है।

शो में दिखी शानदार बॉन्डिंग
'Alliance' में सीमा सजदेह की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद दोनों की खास बॉन्डिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो में सोहेल ने कहा था कि अगर उनके रिश्ते में कोई गलती हुई, तो उसकी जिम्मेदारी वह खुद लेते हैं। वहीं सीमा ने भी उन्हें अपना साथी बताया।

तलाक के बाद भी साथ निभा रहे
सोहेल और सीमा ने 1998 में शादी की थी और 2022 में अलग हो गए। हालांकि, दोनों आज भी अपने बेटों निर्वाण और योहान की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। सोहेल का कहना है कि भले ही उनके रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन सीमा के लिए उनके मन में आज भी सम्मान है और दोनों अच्छे माता-पिता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

यह भी पढ़े-  ‘मेरे साथ हुआ यौन शोषण’, सोहेल खान का खुलासा; बोले 'डर और शर्म की वजह से चुप रहा'