मतदाता अब घर बैठे अपने मोबाइल से SIR फॉर्म जमा होने का स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

फोन से मिनटों में चेक करें SIR फॉर्म जमा हुआ या नहीं, स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर BLO यानी बूथ लेवल अफसर को दे दिया है, तो उसके बाद ये जानना भी काफी ज्यादा जरूरी है कि आपका फॉर्म इलेक्शन कमीशन के सिस्टम में सक्सेसफुली जमा हो गया है या नहीं।
अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। जी हां, आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे...
SIR फॉर्म का स्टेटस कैसे चेक करें?
- सबसे पहले इलेक्शन कमीशन के वोटर पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर दिखाई देने वाले Fill Enumeration Form ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगर आपने पहले कभी इस पोर्टल का यूज नहीं किया है, तो Sign Up के जरिए नया अकाउंट बनाएं।
- इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल ID और कैप्चा एंटर करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जिन लोगों का पहले से अकाउंट है, वे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड या OTP से लॉग इन करें।
- एक बार लॉगिन करने के बाद फिर से Fill Enumeration Form ऑप्शन ओपन करें।
- अब दिए गए बॉक्स में अपना Voter ID नंबर एंटर करें।
- Search पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपके SIR फॉर्म की स्थिति दिख जाएगी।
स्टेटस में क्या दिखेगा?
अगर आपका फॉर्म BLO द्वारा सक्सेस्स्फुल्ली जमा कर दिया गया है, तो स्क्रीन पर ये मैसेज दिखाई देगा कि आपका फॉर्म कनेक्टेड मोबाइल नंबर के साथ सबमिट हो गया है। इसका मतलब है कि आवेदन इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड में एंटर हो गया है।
अगर स्टेटस की जगह नया फॉर्म भरने का ऑप्शन ओपन हो रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म अभी तक सिस्टम में जमा नहीं हुआ है। ऐसी कंडीशन में आपको तुरंत अपने BLO से कॉन्टैक्ट करना चाहिए।
अगर स्टेटस में ये दिखे कि फॉर्म जमा हो चुका है, लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल नंबर आपका नहीं है या बिना फॉर्म भरे ही सबमिट होने का मैसेज दिखाई दे रहा है, तो ये डेटा एंट्री की गलती भी हो सकती है। ऐसी कंडीशन में भी BLO से कॉन्टैक्ट करें और जानकारी सही करवाएं।
BLO से कॉन्टैक्ट कैसे करें?
अगर आपको अपने BLO से किसी भी जानकारी को लेकर बात करनी है, तो उसी वोटर पोर्टल पर जाएं और Book a Call with BLO ऑप्शन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद अपना Voter ID नंबर और कैप्चा एंटर करके सर्च करें। इसके बाद आपको BLO का नाम और मोबाइल नंबर स्क्रीन पर शो हो जाएगा, जिससे आप सीधे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।