responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इसको सुने़”]
आज 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के विरोध में होने वाले प्रदर्शन से जुड़ी हर अपडेट यहां मिलेगी। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की तैनाती, लोगों को हिरासत में लिए जाने और प्रदर्शनकारियों की मांगों से जुड़ी खबरों के लिए लाइव अपडेट देखते रहें।

लोगों को डिटेन करते हुए (फोटो साभार: खबर लहरिया)
- CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरभ दास को फ़्लाइट में रोक दिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, आशुतोष रांका को फ्लाइट में ही रोक लिया गया। इस दौरान उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया।<
Abhijeet Dipke DETAINED!
Saurav Das DETAINED!
Ashutosh Ranka DETAINED!To save his traitor friend, the dictator has declared war against his own citizens! https://t.co/cUGrdetlx2
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
/li>
- CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है।
- लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर काव्या कर्नाटक, जिन्हें ‘केके क्रिएट’ के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली के धौला कुआं में हिरासत में लिया गया है।
10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के विरोध में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। इस प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और आइसा (AISA) समेत कई छात्र संगठन शामिल होंगे।
प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गड़बड़ियां हुई हैं और लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं का कहना है कि इस आंदोलन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।
बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। प्रदर्शन स्थल पर पुलिस की तैनाती भी काफी ज्यादा दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने सुबह 7:48 बजे गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि जब उनकी मां ने घर का दरवाजा खोला, तो पुलिस अंदर गई और ध्रुव राठी को अपने साथ ले गई। उनका घर गुरुग्राम के सेक्टर-56 में है। इससे पहले देर रात उनके घर के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी जमा हुए थे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke