School Holiday 31 July : कल कहां-कहां स्कूल बंद? जानें दिल्ली NCR समेत अन्य राज्यों का अपडेट

Published on 30 जुल॰ 2026

School Holiday July 31 2026 : देशभर में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जुलाई 2026 को उत्तर, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में छात्र और अभिभावक लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कल 31 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी रहेगी. मौसम की स्थिति को देखते हुए गुजरात और पंजाब में 31 जुलाई को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है.

महाराष्ट्र में डीएम के आदेशानुसार 31 जुलाई को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे में स्कूल बंद रहेंगे. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, देहरादून में भी 31 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे. पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों में भी कल स्कूल बंद रहेंगे.

---विज्ञापन---

कल कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल?

भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए गुजरात में अहमदाबाद और वडोदरा जिला प्रशासन ने 31 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. पंजाब में मानसून की बारिश के अलर्ट के साथ-साथ 31 जुलाई को ‘शहीद ऊधम सिंह शहीदी दिवस’ का सरकारी अवकाश है. इस वजह से राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. वहीं, ओडिशा के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच स्कूलों में दोपहर बाद छुट्टी की सलाह दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर और यूपी का क्या है हाल?

अगर आप दिल्ली-एनसीआर के निवासी हैं तो आपको बता दें कि यहां पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है.
भारी बारिश की चेतावनी के बीच नोएडा और गाजियाबाद में स्थानीय प्रशासन ने कक्षा एक से 8 तक जूनियर कक्षाओं के लिए स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी है. ट्रैफिक जाम और सड़कों पर पानी भरने के कारण गुड़गांव प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की एडवायजरी जारी की है और कई स्कूलों ने स्वेच्छा से छुट्टी कर दी है.

---विज्ञापन---

किन राज्यों पर मंडरा रहा है खतरा?

मौसम विभाग (IMD) ने अपनी ताज़ा बुलेटिन में चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश होगी. रेड अलर्ट वाले इलाकों में प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें. खासकर नदियों के किनारे और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है.