Sawan Dusra Somwar 2026: आज सावन का दूसरा सोमवार, जानें विवाह, धन और नौकरी की समस्या से निजात पाने का महाउपाय

Published on 10 अग॰ 2026

Sawan Dusra Somwar 2026: आज यानी 10 अगस्त 2026 को सावन मास का दूसरा सोमवार है. सावन सोमवार का व्रत रखने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है. चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त.

Published byNamrata Mohanty

Sawan Dusra Somwar 2026: आज यानी 10 अगस्त 2026 को सावन मास का दूसरा सोमवार है. सावन सोमवार का व्रत रखने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है. चलिए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त.

author-image

New Update

Sawan Dusra Somwar 2026

Sawan Dusra Somwar 2026 Photograph: (ai generated)

Sawan Dusra Somwar 2026: आज, 10 अगस्त 2026, सोमवार के दिन सावन मास का दूसरा सोमवार है. सावन सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए. इस दिन पर व्रत करने के लिए शुभ मुहूर्त का ख्याल रखना चाहिए. सावन का महीना भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय होता है. सावन मास का दूसरा सोमवार बेहद खास होता है. आज सावन महीने का दूसरा सोमवार होने के साथ-सात प्रदोष का व्रत भी है. प्रदोष व्रत भी बेहद खास होता है. आज देवो के देव महादेव का व्रत रखकर पूजा करने से साधकों को सोमवारी व्रत और प्रदोष व्रत दोनों का फल प्राप्त हो जाएगा. आज भगवान शिव की पूजा करने के लिए प्रदोष काल उत्तम माना जाता है. आज के दिन आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन पूजा करने से जीवन के सभी संकट और कष्ट समाप्त हो जाते हैं. आइए जानते हैं सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त और प्रदोष काल का समय.

सावन के दूसरे सोमवार पर पूजा का मुहूर्त क्या है?

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, सावन मास के सोमवार को सुबह ब्रह्ममुहूर्त से लेकर प्रदोष काल तक आप पूरे दिन भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकते हैं. लेकिन कुछ विशेष मुहूर्त में पूजा और जलाभिषेक करने से बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आज 
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:53 से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. अभिजित मुहूर्त में जलाभिषेक करना सबसे शुभ माना जाता है. आज के दिन प्रदोष काल की पूजा का मुहूर्त शाम 07 बजकर 05 मिनट से रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. आज सोमवार और प्रदोष व्रत के दिव्य संयोग पर सुबह और शाम के समय शास्त्र विधि से महादेव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

सावन के दूसरा सोमवार पर पूजा विधि

सावन के दूसरे सोमवार पर आपको सूर्योदय से पहले स्नान आदि करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर या शिवालय में जाकर पंचामृत या गंगाजल से महादेव का रुद्राभिषेक करें. पंचामृत से अभिषेक करने के बाद स्वच्छ जल से शिवलिंग का अभिषेक करें. इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र, शमी पत्र, भांग, धतूरा, आक या सफेद फूल, चंदन, भस्म और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद मौसमी फलों और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. इसके बाद पूजा में धूप-दीप से भगवान शिव की आरती करें. आरती के बाद आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से ऊं नमः शिवाय मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की कम से कम एक-एक माला का जाप करना चाहिए. इसके साथ सावन सोमवार पर शिव चालीसा, रुद्राष्टकम्, शिव महिम्न स्तोत्र आदि का पाठ करें. आज पूरे दिन शांत मन से व्यतीत करें. आज शाम के समय फिर से प्रदोष काल के मुहूर्त में भगवान शिव का जलाभिषेक करें, पूजा और आरती करें. भोलेनाथ को भोग अर्पित करें और व्रत का पारण करें. व्रत के पारण के बाद सामर्थ्य अनुसार दान करें. व्रत पारण के बाद हल्का और बिना प्याज-लहसुन का खाना खाना चाहिए.

जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के उपाय

1.विवाह में देरी का उपाय

अगर आपके विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं. कुंडली के ग्रह दोष की वजह से विवाह होने में देरी हो रही है तो सावन के दूसरे सोमवार पर शिव जी का जलाभिषेक केसर मिलाएं हुए कच्चे दूध से करें. इसके साथ माता पार्वती की भी पूजा करें. माता पार्वती और भगवान शिव का सात बार कलावा से गठबंधन करें. ऊं पार्वतीपतये नमः मंत्र की एक माला जाप करें. इस उपाय को करने से शादी की बाधाएं दूर होती हैं. इससे बहुत जल्दी उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. इस उपाय को विवाहित लोग करें तो उनका दांपत्य जीवन उत्तम होता है. 

2.धन की समस्या का उपाय

यदि आपको जीवन में लगातार धन की समस्या बनी रहती है. धन आता है लेकिन रुकता नहीं है. अनावश्यक खर्चे होते रहते हैं. तो आप सावन के दूसरे सोमवार पर कच्चे दूध और साबुत चावल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें. इसके साथ ही आप गन्ने के रस की धारा से भी रुद्राभिषेक कर सकते हैं. इन वस्तुओं से रुद्राभिषेक करने से महादेव की कृपा से जीवन में कभी धन की समस्या नहीं होती है. लगातार आपके पास धन आता रहेगा. व्यर्थ के खर्च भी जल्द ही समाप्त हो जाएंगे.

3.नौकरी में तरक्की का उपाय

अगर आपका मन नौकरी में नहीं लग रहा है या फिर अधिकारियों के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है. प्रमोशन नहीं हो रहा है तो सावन के दूसरे सोमवार पर महादेव का पंचामृत से अभिषेक करें. ऊं नमः शिवाय मंत्र की तीन माला जाप करें. मंत्रों का जाप करने के लिए आप रुद्राक्ष की माला का प्रयोग कर सकते हैं. इसके साथ शिव चालीसा का पाठ करें. ब्राह्मण और गरीबों को महादेव का भोग लगाकर सफेद रंग की मिठाई दान करें. इस उपाय को करने से आपको नौकरी में मजबूती आएगी. अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे. रुका हुआ प्रमोशन महादेव की कृपा से बहुत जल्द मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों का शुरू होगा मुश्किल दौर, जानें क्या करें क्या नहीं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)