Sawan 2026 Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस महीने में उनसे जुड़ी कुछ चीजों को घर लाने से वास्तु दोष दूर होता है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
Published byNamrata Mohanty
Sawan 2026 Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस महीने में उनसे जुड़ी कुछ चीजों को घर लाने से वास्तु दोष दूर होता है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/22/sawan-2026-vastu-tips-2026-07-22-10-12-40.jpg)
Sawan 2026 Vastu Tips Photograph: (ai-generated)
Sawan 2026 Vastu Tips: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना इस साल 30 जुलाई से शुरू होने वाला है. इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पूरा महीना महादेव और माता पार्वती की पूजा के लिए विशेष होता है. इस महीने श्रावण सोमवार और मंगला गौरी व्रत रखे जाते हैं. इन व्रतों की खास मान्यताएं होती हैं. ऐसे में सावन शुरू होने से पहले घर में कुछ शुभ और वास्तु के लिए सही मानी जाने वाली चीजों को लेकर आना चाहिए. इससे सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है और वास्तुदोष मिटता है.
सावन 2026 कब शुरू होगा?
साल 2026 में सावन या श्रावण माह 30 जुलाई 2026, गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है. वहीं सावन का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को है. इस वर्ष सावन महीने में 4 सोमवार पड़ रहे हैं जिसका आखिरी सोमवार 24 अगस्त 2026 को है. सावन समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को है. वहीं, मंगलागौरी व्रत की शुरुआत 4 अगस्त 2026 से हो रही है.
ये भी पढ़ें- Explainer: कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानें पहली कांवड़ किसने उठाई थी, पढ़ें पौराणिक कहानी
सावन में घर लाएं ये शुभ चीजें
1.पारद शिवलिंग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मंदिर में पारद शिवलिंग स्थापित करना चाहिए. इस शिवलिंग का नियमित रूप से जलाभिषेक कर पूजन करना चाहिए. इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति आती है. सावन के महीने में शिवलिंग को लाने और मंदिर में स्थापित करना का यह सबसे शुभ समय माना जाता है.
2.नाग-नागिन का जोड़ा
सावन के महीने में हम अपने घर के मंदिर में चांदी या तांबे के नाग-नागिन भी स्थापित कर सकते हैं. इनका जोड़ा रखने से घर में सुख-शांति आती है. आप इसे शिवलिंग पर भी रख सकते हैं. इन्हें रखने से राहु-केतु शांत रहते हैं. घर में धन-धान्य बढ़ता है. यदि भूमि पूजन कर रहे हैं तो मुख्य द्वार पर इनका जोड़ा रखना अतिशुभ होता है.
3.डमरू
भगवान शिव का प्रिय वाद्य डमरू होता है. इसे घर लाना भी बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पूजा के बाद घर में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए और नकरात्मकता ऊर्जाएं दूर होती हैं. सावन के महीने में आप शिव जी से जुड़ी इस चीज को भी घर ला सकते हैं.
4.बेलपत्र का पौधा
सावन के महीने में आप शिव जी का अभिषेक करने के बाद बेलपत्र जरूर अर्पित करें. एक बेलपत्र भी उन्हें प्रसन्न कर सकता है. ऐसे में आप इस महीने में बेलपत्र का पौधा भी लगा सकते हैं. घर में इसे लगाने से भगवान का वास होता है.
5.रुद्राक्ष
रुद्राक्ष भगवान शिव से जुड़ा पवित्र प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इसे धारण करने से या घर में रखने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मकता बढ़ती है. आप इस महीने रुद्राक्ष खरीद कर घर ला सकते हैं.
6.गंगाजल
शिव जी की जटाओं में से निकलने वाली गंगा को पवित्र माना जाता है. इसके स्पर्श मात्र से मनुष्य पवित्र हो जाता है. गंगाजल लाने के लिए सावन का महीना अत्यंत पावन माना जाता है क्योंकि इस महीने में भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है. कांवड़ यात्रा में गंगाजल भरकर लाने की परंपरा है.
सावन से पहले घर में जरूर करें ये काम
- घर के मुख्य द्वार और ईशान कोण में सफाई बनाएं रखें.
- घर से टूटी-फूटी चीजों को हटा दें और रुका हुआ गंदा पानी भी साफ कर दें.
- मंदिर की सफाई भी सावन से पहले करना जरूरी है. यहां शिव जी का चित्र भी स्थापित करें.
ये भी पढ़ें- Explainer: हरिद्वार ही नहीं देश के इन स्थानों से भी लाई जाती है कांवड़, जानिए इन जगहों का महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)