Sawan 2026 Auspicious Dates: सावन के महीने में कौन-कौन से मांगलिक काम किए जाएंगे? देखें शुभ तारीखों की पूरी लिस्ट

Published on 31 जुल॰ 2026

Image

सावन 2026 की शुभ तारीखें कौन सी हैं?

Sawan 2026 Auspicious Dates: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है, जिसे श्रावण के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में शिव-शक्ति जी की उपासना के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि सावन में पूजा-पाठ करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पापों और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है, जिसके बाद जीवन में खुशियों का स्थायी वास होता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2026 में 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक सावन रहेगा। चलिए अब जानें सावन 2026 में कौन-कौन से मांगलिक काम किए जाएंगे। साथ ही उनकी तारीखों के बारे में आपको यहां पता चलेगा।

सावन में कौन से मांगलिक काम करने शुभ रहेंगे?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सगाई, शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण और प्राण प्रतिष्ठा आदि मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। दरअसल, सावन का महीना चातुर्मास में आता है। चातुर्मास में 4 महीनों के लिए भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिससे हर तरह के मांगलिक कार्य करने पर रोक लग जाती है। चातुर्मास में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह दी जाती है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान और बेजुबान जानवरों की सेवा करने का विधान है। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं क्योंकि ये दिन विष्णु जी को समर्पित होता है।

सावन में क्या खरीदारी कर सकते हैं?

रोजमर्रा और जरूरत की चीजों की खरीदारी सावन में की जा सकती है, लेकिन सोना-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, संपत्ति और किसी भी तरह की कीमती वस्तु की खरीदारी करने से बचना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग सावन में सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति की खरीदारी कर लेते हैं। वो इसे भगवान शिव की कृपा मानते हैं।

सावन 2026 की शुभ तारीखें

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, सावन में किसी भी तरह के मांगलिक काम के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है, लेकिन वाहन, सोना-चांदी और संपत्ति की खरीदारी के शुभ मुहूर्त जरूर दिए गए हैं।

सावन में वाहन कब खरीदें?

सावन में 7, 9, 10, 16, 17, 20, 26 या 27 अगस्त 2026 को आप वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

सावन में सोना-चांदी कब खरीदें?

सावन में 3, 7, 11 या 17 अगस्त 2026 को आप सोने-चांदी से बनी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

सावन में संपत्ति कब खरीदें?

यदि आप सावन में संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए 13, 14, 20, 21 और 28 अगस्त 2026 की डेट शुभ है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain

निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article