एजुकेशन
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Aug 11, 2026, 10:52 AM IST
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। क्या आप जानते हैं कि ये कौन होते हैं और इनका काम क्या है?
![]()
पशुधन विकास अधिकारी कौन होते हैं?
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 29 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। लेकिन सवाल ये है कि आखिर पशुधन प्रसार अधिकारी होते कौन हैं और उनका काम क्या होता है?
कौन होते हैं पशुधन प्रसार अधिकारी
पशुधन प्रसार अधिकारी पशुपालन विभाग से जुड़े कर्मचारी होते हैं। इनका मुख्य काम ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों तक पशुपालन से जुड़ी जरूरी जानकारी और सरकारी योजनाओं को पहुंचाना होता है। आसान भाषा में कहें तो ये अधिकारी और विभाग के बीच एक अहम कड़ी की तरह काम करते हैं।
पशुधन प्रसार अधिकारी का काम क्या होता है
पशुधन प्रसार अधिकारी का काम क्या होता है इससे समझना जरूरी है। पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल, खान-पान, प्रजनन, पशु स्वास्थ्य और पशुपालन से होने वाली आमदनी बढ़ाने के तरीकों के बारे में जानकारी देना भी इनके काम का हिस्सा होता है। इसके अलावा पशुधन से जुड़ी सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करना भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
वेतनमान
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC द्वारा कुल 1,251 पदों में 1,248 सामान्य चयन और 3 विशेष पदों पर चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जीव विज्ञान विषय के साथ इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा भी होना चाहिए। वेतनमान की बात करें तो, चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक का वेतनमान मिलेगा। मुख्य परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता
अगर आपने बायोलॉजी से 12वीं की है और पशुधन प्रसार से जुड़ा दो वर्षीय डिप्लोमा किया है, तो ये भर्ती आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका हो सकती है। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आगे बढ़ सकेंगे, जिन्होंने PET-2025 में हिस्सा लिया है और निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
![]()
कुलदीप राघवauthor
कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article