सैमसंग का Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आज है। इसमें कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को तीन मॉडल Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है।
22 Jul 20266:32:34 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: शुरू हुआ सैमसंग का इवेंट
सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट शुरू हो चुका है। इसे कंपनी के वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव देख सकते हैं।
22 Jul 20266:04:40 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: क्या Flex Titanium स्क्रीन टेक्नोलॉजी?
22 Jul 20265:38:45 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: Samsung Galaxy Glasses भी हो सकता है लॉन्च
सैमसंग अपने इवेंट में वियरेबल डिवाइसेस की नई रेंज लॉन्च करेगा। इस इवेंट की हाइलाइट नए Samsung Galaxy Glasses हो सकता है। सैमसंग के इस स्मार्ट वियरेबल की झलक Google I/O में देखने को मिली थी।
22 Jul 20265:17:17 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: फोल्डेबल फोन में मिलेंगे S26 Ultra जैसे कैमरा फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग Galaxy Z Fold 8 Ultra में कई फैमरा फीचर्स सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra की तरह होंगे। इसके साथ ही Galaxy Z Fold 8 Ultra में यूजर्स को प्रोफेशनल ग्रेड वीडियो एडिटिंग फीचर्स भी मिलेंगे।
22 Jul 20265:36:01 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: नए डिजाइन के साथ आएगा Galaxy Z Fold 8
सैमसंग इस बार नए डिजाइन के साथ Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च करेगी। पासपोर्ट साइज वाले इस फोल्डेबल फोन में 8-इंच की इनर डिस्प्ले और 6.3-इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकती है। दोनों ही डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएंगी, जिसमें AMOLED पैनल देखने को मिलेगा।
22 Jul 20264:39:33 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: नई क्रीज-फ्री डिस्प्ले टेक्नोलॉजी
Samsung ने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है। अपकमिंग Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold, और Galaxy Z Flip 8 में फ्लैक्स टाइटेनिमय टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसमें क्रीज देखने को नहीं मिलेंगी। दावा किया जा रहा है कि इससे स्क्रीन ड्यूरेबिलिटी बेहतर होगी।
22 Jul 20264:34:10 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: कैसे देखें लाइव?
Samsung के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन आज शाम भारतीय समयानुसार 6:30pm बजे लॉन्च होंगे। सैमसंग के लॉन्च इवेंट को Samsung.com, Samsung Newsroom और कंपनी के सोशल मीडिया साइट और YouTube चैनल में लाइव देख सकते हैं।
22 Jul 20264:25:34 PM
Samsung Galaxy Unpacked 2026 LIVE: कब शुरू होगा इवेंट?
Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट भारतीय समयानुसार आज शाम 6:30pm बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी।