Samsung के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED 2X डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जैसे फीचर्स - samsung galaxy s26 fe sale starts in india check price specifications and offers

Published on 22 सित॰ 2026

सैमसंग गैलेक्सी S26 FE की भारत में सेल शुरू हो गई है, जिसमें 120Hz डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और Exynos ...और पढ़ें

Samsung के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED 2X डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जैसे फीचर्स

Samsung के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED 2X डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जैसे फीचर्स  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी सैमसंग का कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy S26 FE आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस डिवाइस की अब भारत में सेल शुरू हो गई है। ये लेटेस्ट 'फैन एडिशन' फोन फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज से नीचे आता है लेकिन इसमें फीचर्स काफी जबरदस्त हैं।

फोन में सैमसंग के प्रीमियम लाइनअप के कई फीचर्स मिल रहे हैं, जैसे डिवाइस 120Hz डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में One UI 9 है और इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो भारत में Samsung Galaxy S26 FE के सिंगल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। डिवाइस को आप तीन कलर पिस्ताचियो, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। जबकि पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने पर ग्राहक 8,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस ले सकते हैं।

आप चाहें तो चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए जीरो डाउन पेमेंट के साथ 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी ले सकते हैं। चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए 10 महीने के डाउन पेमेंट के साथ 40 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

दोनों EMI ऑप्शन के साथ 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा अपग्रेड बोनस भी मिल रहा है और एलिजिबल एक्सचेंज बेनिफिट्स के साथ मंथली EMI 1,050 रुपये से शुरू हो जाएगी। Samsung प्रमुख बैंक कार्ड पर तो 7,000 रुपये तक का कैशबैक या 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE में 6.7-इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक होगी। फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 3nm प्रोसेस का यूज करके बनाया गया है। डिवाइस में 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज है।

Samsung Galaxy S26 FE के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। साथ ही फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS व 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन में आपको Gemini Omni का सपोर्ट भी मिलने वाला है, जो गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का यूज करके वीडियो क्लिप तैयार कर देगा और उन्हें एडिट भी कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शन मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन में 4,900mAh की बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।