सैमसंग जल्द ही Galaxy S26 FE स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, जिसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक हो गई है। ...और पढ़ें

Samsung का किफायती 5G फोन: 50MP कैमरा और Exynos चिपसेट समेत कई बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही अपनी फैन एडिशन सीरीज का किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Galaxy S26 FE के नाम से पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत सामने आ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 FE इस साल सितंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही इस फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे कई जबरदस्त फीचर्स मिल सकते हैं।
हालांकि इस बार फोन की कीमत ग्राहकों के लिए टेंशन बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोप में Galaxy S26 FE की कीमत 799 यूरो हो सकती है। ऐसे में ये फोन डिस्काउंट के बाद मिलने वाले रेगुलर Galaxy S26 के काफी करीब पहुंच सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है। फोन Full HD+ रेजॉल्यूशन के साथ आएगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले की नॉर्मल ब्राइटनेस 1,200 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,900 निट्स तक हो सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में सैमसंग का Exynos 2500 प्रोसेसर मिल सकता है।
फोन में 8GB तक रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकता है। फोन के डिजाइन की बात करें तो इसकी मोटाई 7.4mm हो सकती है और इसका वजन करीब 193 ग्राम हो सकता है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। डिवाइस को Graphite, Pistachio और Blueberry कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
टेलीफोटो सेंसर 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। रियर कैमरे से 8K वीडियो 30fps तक और 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल सकती है।
फोन में 4,900mAh की बैटरी मिल सकती है। डिवाइस 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6, NFC और दो Nano-SIM स्लॉट मिल सकता है। फोन में एक या दो eSIM प्रोफाइल का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Android 17 मिल सकता है।
Samsung Galaxy S26 FE की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 FE की कीमत इसके पिछले FE मॉडल्स की तुलना में ज्यादा हो सकती है। डिवाइस 799 यूरो यानी लगभग 88 हजार रुपये की कीमत पर आ सकता है जो कई बाजारों में डिस्काउंट के बाद मिलने वाले रेगुलर Galaxy S26 के काफी करीब पहुंच जाता है।