Samsung यूजर्स सावधान! अपडेट करते ही ओवरहीट हो रहे हैं ये फोन, ड्रेन होने लगी बैटरी

Published on 30 जुल॰ 2026

Jul 30, 2026 06:21 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Samsung Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra के कई यूजर्स ने जुलाई 2026 सिक्योरिटी अपडेट के बाद बैटरी तेजी से खत्म होने और फोन के ज्यादा गर्म होने की शिकायत की है। आइए इसके बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra S25 Ultra Users Report Overheating and Battery Drain

Samsung के प्रीमियम फोन्स को हाल ही में नया सिक्योरिटी अपडेट मिला है।

अगर आप Samsung Galaxy S24 Ultra या Galaxy S25 Ultra यूज करते हैं, तो नया सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करने के बाद थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि जुलाई, 2026 का सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने के बाद उनके स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहे हैं और बैटरी पहले के मुकाबले बहुत तेजी से खत्म हो रही है। फिलहाल Samsung की ओर से इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया है, लेकिन सोशल मीडिया और Samsung Community पर लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S25 Ultra यूजर्स ने जुलाई 2026 सिक्योरिटी अपडेट के बाद बैटरी ड्रेन, ओवरहीटिंग और कुछ मामलों में स्लो चार्जिंग जैसी दिक्कतों की शिकायत की है। कई यूजर्स का कहना है कि पहले जहां फोन पूरे दिन आराम से चल जाता था, वहीं अपडेट के बाद कुछ ही घंटों में बैटरी खत्म होने लगी है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि नॉर्मल यूज के दौरान भी फोन बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है।

WhatsApp हो सकता है वजह?

TelecomTalk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समस्या के पीछे WhatsApp से जुड़ा एक बग हो सकता है। इससे पहले भी Galaxy S24 और Galaxy S25 सीरीज में ऐसी समस्या सामने आई थी, जहां WhatsApp का बैकग्राउंड बैकअप प्रोसेस लगातार चलता रहता था। इसकी वजह से फोन का प्रोसेसर लगातार काम करता रहता है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है और डिवाइस गर्म होने लगती है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि जुलाई अपडेट के बाद सामने आई नई समस्या की वजह भी वही बग है या नहीं। Samsung ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Device Care भी दे रहा है संकेत

कुछ यूजर्स ने बताया कि उनके फोन के Device Care सेक्शन में यह चेतावनी दिखाई दे रही है कि कोई ऐप या प्रोसेस CPU पर जरूरत से ज्यादा लोड डाल रहा है और फोन को रीस्टार्ट करने की सलाह दी जा रही है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई बैकग्राउंड प्रोसेस लगातार सिस्टम रिसोर्सेज का इस्तेमाल कर रहा है।

अगर आपके फोन में भी दिक्कत तो क्या करें?

अगर अपडेट के बाद आपके Galaxy S24 Ultra या Galaxy S25 Ultra में भी बैटरी तेजी से खत्म हो रही है या फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो आप कुछ आसान कदम उठा सकते हैं।

  • फोन को एक बार रीस्टार्ट करें।
  • Settings में जाकर Battery Usage चेक करें कि कौन-सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है।
  • Device Care में CPU Usage की जांच करें।
  • जरूरत ना होने पर WhatsApp Backup को कुछ समय के लिए बंद करके देखें।

अगर फिर भी दिक्कत लगातार बनी रहती है, तो Samsung के अगले सॉफ्टवेयर अपडेट का इंतजार करें या Samsung Support से संपर्क करें। फिलहाल सभी यूजर्स प्रभावित नहीं हुए हैं, लेकिन जिन लोगों ने इसकी शिकायत की है, उनके एक्सपीरियंस बताते हैं कि अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें