हाल ही के दिनों में कई स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन सैमसंग ने अपने प्रीमियम फोन खरीदने वालों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने Samsung Galaxy S26 Ultra के एक वेरिएंट की कीमत में सीधे 15,000 रुपये की कटौती दी है. खास बात यह है कि कीमत घटने के साथ Flipkart पर बैंक कार्ड से अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है. ऐसे में लॉन्च के कुछ महीनों बाद यह फ्लैगशिप फोन पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.
Samsung Galaxy S26 Ultra अब इतने में मिलेगा
Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 1,24,999 रुपये हो गई है। मॉडल की कीमत Samsung इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के साथ Flipkart पर भी कम दिखाई दे रही है. फोन के लॉन्च के समय 256GB मॉडल की कीमत 1,39,999 रुपये थी. अब ये वेरिएंट 15,000 रुपये सस्ते हो गया है. यह Galaxy S26 Ultra की लॉन्च के बाद अब तक की सबसे बड़ी कीमत कटौती बताई जा रही है.
---विज्ञापन---
Flipkart पर मिलेगा 4,000 रुपये का कैशबैक
कीमत कम होने के अलावा Flipkart पर फोन खरीदने वालों के लिए एक और फायदा है. Flipkart Axis और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है. यानी अगर ग्राहक इस ऑफर का फायदा उठाता है तो 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 1,20,999 रुपये तक आ सकती है. नई कीमत और कैशबैक को मिलाकर देखें तो फोन की लॉन्च कीम ते मुकाबले 19,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.
ये भी पढ़ें- कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा तोहफा, एक साल तक फ्री मिलेगा 4700 रुपये का AI Plus, जानें कैसे उठाएं फायदा
---विज्ञापन---
Samsung Galaxy S26 Ultra के ये हैं धांसू फीचर्स
Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है. कंपनी ने इसे फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है, जिससे फोन में तेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद रहती है. साथ ही फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.
फोन में Samsung का नया Privacy Display फीचर भी दिया गया है. इसका मकसद आसपास बैठे लोगों को स्क्रीन पर दिखाई देने वाली चीजों को आसानी से देखने से रोकना है.
---विज्ञापन---
200MP कैमरा से लैस है फोन
कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है. कंपनी ने इस फोन को हाई-एंड कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस देने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है.
ये भी पढ़ें- iPhone 17 Pro पर बड़ा ऑफर! एक्सचेंज-बैंक डिस्काउंट के बाद 81,000 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे
---विज्ञापन---