सलमान खान की मूवी को लेकर फैंस का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। 'भाई जान' की राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन हो गई है। अब इस मूवी की शूटिंग 2026 नहीं, बल्कि 2027 में शुरू होगी। आइए जानते हैं, इसके पीछे की वजह।
सलमान खान के फैंस लंबे समय से उन्हें सुपरहीरो के किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उनका इंतजार और भी बढ़ने वाला है। राज एंड डीके के साथ बनने वाली 'भाई जान' की पहली सुपरहीरो फिल्म को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अब तय समय से करीब दो महीने आगे बढ़ गई है। पहले मेकर्स नवंबर 2026 में शूटिंग शुरू करने की तैयारी में थे, लेकिन अब यह जनवरी 2027 में शुरू होगी।
शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’ बनी देरी की वजह
दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर राज और डीके इस समय शाहिद कपूर की सीरीज ‘फर्जी 2’ के काम में व्यस्त हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इसका फाइनल शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है। शूट खत्म होने के बाद दोनों फिल्ममेकर कुछ समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में भी लगाएंगे। यही वजह है कि सलमान की सुपरहीरो फिल्म को आगे बढ़ाना पड़ा। हालांकि इस देरी के दौरान प्रोजेक्ट पर काम पूरी तरह बंद नहीं होगा। राज एंड डीके नवंबर और दिसंबर में फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम करेंगे। चूंकि यह बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है, इसलिए मेकर्स इसकी तैयारी और तकनीकी पहलुओं पर पर्याप्त समय देना चाहते हैं।
सलमान भी कई प्रोजेक्ट्स में हैं बिजी
सलमान खान के पास भी इस समय कई बड़े काम हैं। उनकी SVC63 की करीब 50 दिनों की शूटिंग बाकी बताई गई है। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करने में भी व्यस्त रहेंगे। इन कमिटमेंट्स से फ्री होने के बाद ही वह राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर पूरी तरह फोकस करेंगे।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म से कर दिया था बाहर? सलमान खान से जुड़ा था कनेक्शन
पहली बार सुपरहीरो बनेंगे सलमान
इस फिल्म की खास बात यह है कि सलमान खान अपने करियर में पहली बार सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहानी एक ऐसे उम्रदराज सुपरहीरो की है जो लंबे समय तक हीरोपंती करने के बाद इससे थक चुका है। फिल्म का कॉन्सेप्ट हॉलीवुड की ‘हैनकॉक’ से कुछ हद तक प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म को Mythri Movie Makers और Reel Life Production से जुड़े प्रोडक्शन बैनर मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं।
और पढ़ें: 'जबरन धर्म परिवर्तन...' हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के 'चांस' वाले बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब