Salman Khan Fees: क्या सलमान खान ने SVC63 के लिए कम की फीस? मेकर्स ने दिया जवाब

Published on 4 अग॰ 2026

Salman Khan Fees: सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेडि फिल्म SVC63 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म का भाईजान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है और वो फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जाना चाहते हैं. अभी खबर आई है कि फिल्म की शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत भी 6 अगस्त को मुंबई में होने जा रही है. करीब 6 हफ्ते तक चलने वाले इस शेड्यूल में तीन बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. इस बीच फिल्म का लेकर एक खबर ये भी थी कि सलमान ने इस मूवी के लिए अपनी फीस काफी कम रखी है. लेकिन अब मेकर्स ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है.

जी हां, हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि सलमान ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में बड़ी कटौती की है. हालांकि अब फिल्म के मेकर्स ने इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है और कहा है कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: प्यार या सिर्फ दोस्ती कितने अमीर हैं हर्षद चोपड़ा, जिन्होंने रोते हुए शिवांगी जोशी के लिए दिया बड़ा बलिदान

मेकर्स ने बताया खबर को झूठा

बॉलीवुड हंगामाकी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के निर्माताओं ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सलमान खान की फीस को लेकर चल रही सभी खबरें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं. मेकर्स ने कहा, “हमारे संज्ञान में सलमान खान की फीस को लेकर कई रिपोर्ट्स आई हैं. हम साफ करना चाहते हैं कि ये सभी खबरें पूरी तरह गलत हैं. निर्माता होने के नाते हम अपने किसी भी प्रोजेक्ट से जुड़े वित्तीय या व्यावसायिक समझौतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते. फिल्म के बजट और सलमान खान की फीस को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वे केवल अटकलें हैं और उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.”

मेकर्स ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि SVC63 से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से पहले उनसे आधिकारिक पुष्टि जरूर कर लें. उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम दर्शकों के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव तैयार करने में जुटी हुई है और उन्हें उम्मीद है कि मीडिया भी फिल्म से जुड़ी सही जानकारी ही शेयर करेगा.

सलमान की फिल्म के बारे में

बता दें कि सलमान खान और नयनतारा की यह फिल्म साल 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस पहली बार इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. हालांकि, अभी तक फिल्म के आधिकारिक नाम का ऐलान नहीं किया गया है. यह फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: Netflix से हटने वाली हैं ये 2 फीमेल-सेंट्रिक फिल्में, नहीं देखीं तो बस इतने दिन का है वक्त

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button