वेब सीरीज
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Aug 4, 2026, 09:14 AM IST
Salman Khan On Sohail Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक पर अब सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने बताया कि सोहेल ने रिश्ता बचाने की पूरी-पूरी कोशिश की।
![]()
Salman Khan ने सोहेल खान के तलाक पर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Salman Khan On Sohail Khan Divorce: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सोहेल खान इन दिनों 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं। प्राइम वीडियो पर आने वाले शो 'अलायंस' में रहते हुए सोहेल खान ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शो में उन्हें सपोर्ट करने के लिए सलमान खान ने भी एंट्री की, जिन्हें देख 'अलायंस' के सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। 'अलायंस' में सलमान खान ने सोहेल खान का गेम में तो सपोर्ट किया ही, साथ ही उनके और सीमा सजदेह के तलाक पर भी चुप्पी तोड़ी। सोहेल खान (Sohail Khan) ने सीमा सजदेह संग तलाक की जिम्मेदारी अपने सिर ली थी। लेकिन अब सलमान खान ने सोहेल और सीमा के तलाक पर बात करते हुए बताया कि उनके भाई ने रिश्ता बचाने की बहुत कोशिश की थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '60 से 70 लोग, एक कमोड और गंदगी...' Salman Khan ने सुनाई जेल की आपबीती
सीमा सजदेह संग तलाक पर क्या बोले थे सोहेल खान
सोहेल खान (Sohail Khan) ने सीमा सजदेह संग तलाक पर 'अलायंस' में कहा था, "उस वक्त मेरा काम सही नहीं चल रहा था। मैं मानसिक रूप से परेशान था। मेरे बर्ताव के कारण ही मैंने उसे (सीमा सजदेह) को खो दिया। वो मेरे दो प्यारे बच्चों की मां है और मेरे दिल में उनके लिए बहुत इज्जत है।" बता दें कि सोहेल खान के साथ-साथ सीमा सजदेह भी 'अलायंस' का हिस्सा बनी थीं। लेकिन वह शो से एविक्ट हो चुकी हैं। दोनों की शादी की बात करें तो उन्होंने 1998 में शादी रचाई थी। लेकिन 2022 में सोहेल और सीमा एक-दूजे से अलग हो गए।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article