टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 21, 2026, 08:34 PM IST
Rohit Chandel Case Update: टीवी एक्टर रोहित चंदेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक्टर जेल में बंद हैं और आने वाले दिनों में भी वह जेल में रहने वाले हैं। कोर्टर से उन्हें झटका मिला है।
![]()
rohit chandel (photo credit- instagram)
Rohit Chandel Case Update: टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) बीते काफी समय से जेल में बंद है। एक्टर पर नाबालिग लड़की संग छेड़छाड और मारपीट करने का आरोप है और रोहित ने इन आरोपों को कबूल भी किया है, जिसके बाद ही कोर्ट ने एक्टर को न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं, अब एक्टर की तरफ से कोर्ट में बेल की अपील की गई, जिस पर भी एक्टर को बड़ा झटका मिला है। दावा है कि एक्टर को कोर्ट की तरफ से राहत नहीं मिली है। रोहित चंदेल की बेल की याचिका को कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है, जिसके बाद एक्टर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। 'मेरे पैसे अब कट जाएंगे...' स्टूडेंट्स के लिए Urfi Javed ने उठाई आवाज, वायरल हो गया वीडियो
रोहित चंदेल की रिजेक्ट हुई बेल
रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से ही एक्टर पुलिस की हिरासत में है। एक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115(2) भी लगाई गई है, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। रोहित चंदेल की याचिका पर शनिवार को पहली बार सुनवाई हुई थी, लेकिन जिसकी सुनवाई को सोमवार के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद सुनवाई को मंगलवार तक टाल दी गई थी और अब मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें एक्टर की याचिका की रिजेक्ट कर दिया गया है। रोहित चंदेल अभी फिलहाल जेल में ही अपनी रातें काटने वाले हैं, जिसके बाद एक्टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि एक्टर का शो सैराब से पत्ता कट सकता है। इस याचिका के रिजेक्ट होने के बाद एक्टर को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। Bigg Boss 20: '20 साल बाद..', नए अवतार में धमाका करेगा Salman Khan का शो, वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
रोहित चंदेल पर आरोप
बता दें कि बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रोहित चंदेल की जगह सीरियल सैराब में दूसरे एक्टर की तलाश हो रही है। दावा है कि सागर पारेख इस शो के लिए फाइनल हो गए हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि सागर पारेख जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसके बाद अनिवाश मिश्रा का नाम भी शामिल हो गया है।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article