Private University CMD Cyber Fraud: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में एक निजी यूनिवर्सिटी (प्राइवेट University) के CMD का मोबाइल हैक करके 1.90 करोड़ की ठगी की कोशिश की गई है। आपको बता दें CMD के नाम से अकाउंटेंट को WhatsApp पर फर्जी मैसेज भेजा गया। जिस पर ओके करते ही उनका मोबाइल हैक हुआ और उनको 1.90 करोड़ का चूना लगने वला था।
बैंक खाते को बनाया गया बेनिफिशियरी
मामले में सामने आया कि ठगों ने सिर्फ फर्जी मैसेज भेजने तक ही बात सीमित नहीं रखी थी। उन्होंने जिस बैंक खाते में रकम भेजने की तैयारी थी, उसे बेनिफिशियरी के तौर पर भी जोड़ दिया था। यानी 1.90 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। कर्मचारी ने जब WhatsApp को खुद ऑपरेट होते देखा तो उसे मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।
थाने में दी शिकायत
पीड़ित ने कटारा हिल्स (Katara Hills Thana) थाने में शिकायत की। TI सुनील दुबे ने WhatsApp सपोर्ट पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही टिकट जनरेट कर ई-मेल के जरिए भी शिकायत भेजी गई। पुलिस की कार्रवाई के बीच अकाउंट को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की गई और रकम को ट्रांसफर होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए।
पुलिस ने WhatsApp सपोर्ट से किया संपर्क
पुलिस के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने के बाद तकनीकी स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई। TI सुनील दुबे की ओर से WhatsApp सपोर्ट पर शिकायत दर्ज कराने के साथ टिकट भी जनरेट कराया गया। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से भी पूरी जानकारी संबंधित टीम को भेजी गई। आपको बता दें पुलिस का फोकस सबसे पहले उस WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित करने और रकम ट्रांसफर होने से रोकने पर रहा।
कुछ समय बाद अकाउंट रिकवर किया गया। इसके बाद कंपनी की सीनियर टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में WhatsApp पर भेजे गए मैसेज और किए गए निर्देशों की जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान यह बात सामने आई कि जिस व्यक्ति के नाम से मैसेज भेजे जा रहे थे, उसने ऐसा कोई मैसेज भेजा ही नहीं था।
CMD ने नहीं भेजा था कोई मैसेज
जांच में सामने आया कि कंपनी के CMD ने कर्मचारी को 1.90 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के लिए कोई मैसेज नहीं भेजा था। इसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि किसी अन्य व्यक्ति ने WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर कर्मचारी को भ्रमित करने की कोशिश की। ठगों की योजना कंपनी के खाते से बड़ी रकम दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराने की थी।
यह भी पढ़ें: MP Employee Promotion: एमपी में कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस महीने से शुरू हो सकता है पदोन्नति का दूसरा चरण, किसे मिलेगा लाभ
लेखक
![]()