Saas-Damad Love Story: बेटी के पति पर फिदा हुई 5 बच्चों की मां, परिवार के सामने रख दी साथ रहने की जिद्द, महिला की बात सुन उड़े परिवार के होश

Published on 16 सित॰ 2026

Saas-Damad Love Story: बेटी के पति पर फिदा हुई 5 बच्चों की मां, परिवार के सामने रख दी साथ रहने की जिद्द, महिला की बात सुन उड़े परिवार के होश

Saas-Damad Love Story: बेटी के पति पर फिदा हुई 5 बच्चों की मां, परिवार के सामने रख दी साथ रहने की जिद्द, महिला की बात सुन उड़े परिवार के होश

Saas-Damad Love Story | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 17, 2026 / 10:26 am IST

Published Date: September 17, 2026 10:26 am IST

HIGHLIGHTS

  • सास-दामाद का अफेयर
  • परिवार में हंगामा और विवाद
  • दामाद के साथ रहने पर अड़ी महिला

मैनपुरी: Saas-Damad Love Story भारतीय परिवारों में दामाद को अक्सर बेटे के समान ही सम्मान और अपनापन दिया जाता है। कई घरों में बेटी की शादी के बाद उसके पति को भी परिवार का हिस्सा मानकर उसी तरह प्यार और जिम्मेदारी दी जाती है, जैसे अपने बेटे को दी जाती है। (Saas Damad Affair News) लेकिन आज के युग में कई बार ये रिश्ता शर्मसार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक पांच बच्चों की मां को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। दोनों के प्रेम संबंध की बात जैसे ही परिवार में लगी बचा मच गया और मामला पुलिस तक पहुंच गई।

दामाद के साथ रहने का करने लगी जिद्द

Saas-Damad Love Story मिली जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुरी के खरगजीत नगर का है। महिला घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि उसका दामाद कुरावली थाना क्षेत्र के गांव सोनई अशोकपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को लगी तो महिला के बच्चों ने इसका विरोध किया। महिला को बच्चे काफी समझाएं, लेकिन वो नहीं मानी, इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। महिला दामाद के साथ रहने का जिद्द करने लगी। परिवार के लोगों के बीच विवाद बढ़ने की जानकारी आसपास के लोगों तक भी पहुंच गई और देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

हंगामे के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला और उसके दामाद के बीच वास्तव में किस तरह का संबंध है और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

मैनपुरी : 5 बच्चों की मां को अपने दामाद से प्यार हो गया। दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे, लेकिन अब मामला उजागर हुआ तो बवाल मच गया। दामाद और सास एक साथ रहना चाहते है लेकिन बच्चे इसको खिलाफ है।

Join Our Whatsapp Group

दोनों लोग एक रिश्तेदारी गए थे, जानकरी होने पर महिला के बच्चे ने हंगामा कर दिया। दोनों… pic.twitter.com/cxozvdqKLS

— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 16, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला 
  • UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर 
  • IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी? 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  मामला कहाँ का है?

उत्तर:  मैनपुरी जिले के खरगजीत नगर का।

प्रश्न 2:  महिला और दामाद का रिश्ता क्या है?

उत्तर:  महिला अपने ही दामाद के साथ प्रेम संबंध में है।

प्रश्न 3:  परिवार की प्रतिक्रिया क्या रही?

उत्तर:  बच्चों और परिजनों ने इसका विरोध किया और हंगामा हुआ।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।