टीवी मसाला
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jul 23, 2026, 08:42 AM IST
Rupali Ganguly Tweet On Student Protest: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने छात्र प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है, जिसपर लोगों ने उन्हें ही आड़े हाथों ले लिया और एक्ट्रेस को 'स्पाइनलेस' का टैग दिया है।
![]()
Rupali Ganguly ने स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर शेयर किया ट्वीट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Rupali Ganguly Tweet On Students Protest: दिल्ली में बीते कई दिनों से छात्र प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें लाखों की मात्रा में लोग इकट्ठा हो रहे हैं। इस प्रदर्शन में छात्रों ने नीट पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाई, साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। लेकिन छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आई थीं। वहीं अब इस मामले पर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लंबा-चौड़ा ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने छात्र प्रदर्शन में हुई हिंसा पर सवाल उठाया है। हालांकि अपने ट्वीट के लिए रुपाली गांगुली लोगों के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें "स्पाइनलेस' का टैग दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे हाथ कांप रहे थे...' Ayesha Khan को छात्रों का साथ देना पड़ा भारी
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने एक्स एकाउंट पर लंबा-चौड़ा ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और पुलिस पर हमला करते हैं, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता। ऐसे कदम किसी भी सही और जायज आंदोलन को कमजोर कर देते हैं। पेपर लीक के खिलाफ न्याय की मांग पूरी तरह सही है। हर छात्र का हक है कि उसे निष्पक्ष परीक्षा मिले, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हाल के पेपर लीक मामलों में सरकार और जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की है, कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। साथ ही, परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए भी कई कदम उठाने की घोषणा की गई है। लेकिन जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन की जगह हिंसा ले लेती है, तो छात्रों की असली और जायज मांगें पीछे छूट जाती हैं। अगर कुछ देश विरोधी या राजनीतिक स्वार्थ रखने वाले लोग छात्रों के आंदोलन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं, तो सबसे बड़ा नुकसान उन्हीं छात्रों का होता है जो न्याय की उम्मीद लेकर सड़क पर उतरते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मैं कांग्रेस और भाजपा का सपोर्टर नहीं...' CJP प्रोटेस्ट पर खुलकर बोले Elvish Yadav
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा, "भारत अपने छात्रों के साथ है। भारत अपने नागरिकों के साथ है। हमारी लड़ाई पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए होनी चाहिए, न कि हिंसा, तोड़फोड़ और अराजकता के लिए। हर छात्र और हर नागरिक से यही अपील है कि अपना विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से करें, एकजुट रहें और किसी भी व्यक्ति या संगठन को अपनी भावनाओं या आंदोलन का गलत फायदा न उठाने दें। आपका भविष्य बहुत कीमती है। शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया गया संघर्ष ही स्थायी और सकारात्मक बदलाव ला सकता है।"

Rupali Ganguly ने छात्र प्रदर्शन पर किया ट्वीट
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "छात्रों पर हुए हमले पर निंदा के लिए एक भी शब्द नहीं है। आपने साबित कर दिया है कि आप स्पाइनलेस हैं और कठपुतली हैं। इतना नीचे गिर गईं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सरकार से जिम्मेदाराना एक्ट की मांग नहीं कर रही हैं? कायर और शर्मनाक।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अगर यही चीज अनुपमा में हुई होती तो ये छात्रों को सपोर्ट करती नजर आती।"
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article