मध्यप्रदेश RSS-BJP की है प्रयोगशाला, जहां अशिक्षा और बेरोज़गारी बढ़ाने का चल रहा है प्रयोग : राहुल गांधी

Published on 17 सित॰ 2026

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में आगामी 19 सितंबर को छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj) कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस मुहिम में साथ आने के लिए रजिस्टर करने की अपील की है। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश RSS-BJP की प्रयोगशाला (Laboratory) है, जहां अशिक्षा और बेरोज़गारी बढ़ाने का प्रयोग (Experiment) चल रहा है।

पढ़ें :- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना, कहा-नियमों के आधार पर टेंडर की प्रक्रिया को बदला और काम अडानी को सौंप दिया

उन्होंने कहा कि इंदौर आ रहा हूं। इस प्रयोग (Experiment) को खुलासा (Expose) करने, भविष्य चोरी का ये खेल समझाने, सच्चाई से पर्दा उठाने। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि छात्रों की ज़िंदगी से खिलवाड़ किसी हाल में होने नहीं देंगे। शिक्षा, रोज़गार का हक़ दिलाकर रहेंगे।

बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है।

संवेदनहीनता का आलम यह है मासूमों की मौतें होती रहीं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रही, सरकार सोती रही।

मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो…

पढ़ें :- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर दुबई से आई खास बधाई, बुर्ज खलीफा पर चमका... ‘Happy Birthday Modi’

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है। संवेदनहीनता का आलम यह है मासूमों की मौतें होती रहीं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रही, सरकार सोती रही।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो ज़रा राज्य की ज़मीनी हालत भी देखिए। बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था नन्हें बच्चों की जान ले रही है। मिलावटी दवाइयां और जहरीली अवैध शराब सैकड़ों परिवारों को तबाह कर रही हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मैं इंदौर आ रहा हूं और लगातार प्रदेश के छात्रों, युवाओं और आम लोगों से (feedback) ले रहा हूं। सामने आ रही भयावह घटनाएं बता रही हैं कि मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था आज देश भर में सबसे ज़्यादा बर्बाद है। छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े या महिलाएं, हर वर्ग प्रताड़ित है, कोई खुश नहीं। मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है, यही सच्चाई है।

पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी