एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव

Published on 7 अग॰ 2026

एडवेंचर बाइक लवर्स के लिए बड़ा सरप्राइज, Royal Enfield Himalayan 440 में मिल सकते हैं ये खास बदलाव

नई Royal Enfield Himalayan 440 की एंट्री जल्द, ऑफ-रोड राइडर्स के लिए मिलेंगे बड़े अपडेट और शानदार फीचर्स

Royal Enfield जल्द ही भारत में अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 440 लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह बाइक सितंबर 2026 में बाजार में आ सकती है.यह बाइक कंपनी की Scram 440 पर आधारित होगी और Royal Enfield के लाइनअप में Scram 440 से ऊपर और Himalayan 450 से नीचे रखी जाएगी.

Royal Enfield Himalayan 440 दमदार इंजन

नई Himalayan 440 में 443cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलने की उम्मीद है. यह वही इंजन होगा जो Scram 440 में दिया गया है.इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है. यह इंजन करीब 25.4PS की पावर और 34Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जिससे बाइक को बेहतर लो-एंड पावर मिलेगी.

सस्पेंशन और ब्रेकिंग फीचर्स

राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है.सेफ्टी के लिए इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल ABS मिल सकता है. इसमें स्विचेबल रियर ABS फीचर भी दिया जा सकता है.

मिल सकते हैं एडवेंचर बाइक वाले फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 440 में आगे की तरफ 21 इंच और पीछे 17 इंच के व्हील्स मिलने की उम्मीद है. बाइक में Himalayan 450 की तरह TFT डिजिटल कंसोल भी दिया जा सकता है. इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और मैप मिररिंग जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Royal Enfield Himalayan 440 की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.5 लाख रुपये हो सकती है. यह बाइक Himalayan 450 के मुकाबले ज्यादा किफायती विकल्प के रूप में आएगी.यह उन लोगों को पसंद आ सकती है जो मजबूत डिजाइन, बेहतर टॉर्क और पारंपरिक राइडिंग अनुभव वाली एडवेंचर बाइक चाहते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स कम होंगे, लेकिन ऑफ-रोड क्षमता और दमदार परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

Royal Enfield Himalayan 750

Royal Enfield एक बड़ी एडवेंचर बाइक Himalayan 750 पर भी काम कर रही है. उम्मीद है कि यह बाइक EICMA 2026 में ग्लोबल डेब्यू कर सकती है.इसमें नया 750cc एयर और ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिल सकता है, जो करीब 55PS की पावर और 60Nm का टॉर्क दे सकता है. इस बाइक में नए फीचर्स के तौर पर अपडेटेड एग्जॉस्ट, नया TFT कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल, कई राइडिंग मोड और नया ट्यूबलर चेसिस मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने Tesla, BYD को छोड़ा पीछे; दुनिया की टॉप EV कंपनियों में बनाई जगह

जुलाई बना ऑटो सेक्टर का सबसे बड़ा महीना! CNG, हाइब्रिड और EV ने पेट्रोल वाहनों को दी कड़ी चुनौती

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button