'राइज एंड फॉल 2': प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

Published on 11 अक्टू॰ 2026

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: 'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस हुई. वहीं, बेटी राबिया को याद कर स्वरा भास्कर इमोशनल हो गईं.

Written By : दीक्षा शर्मा |  Updated at : 11 Oct 2026 02:05 PM (IST)

Preferred Sources

Rise and Fall 2 Priyanka Chahar Choudhary Clashes With Shehzad Poonawalla Swara Bhasker Breaks Down Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

'राइज एंड फॉल 2' में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Source : mx player instagram

अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच नए विवाद और दिलचस्प ट्विस्ट सामने आ रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. शो का एपिसोड 16 भी ड्रामे से भरपूर रहा. आइए जानते हैं, इस एपिसोड में क्या-क्या खास हुआ.

'राइज एंड फॉल 2' के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट वीरेंद्र सहवाग का सख्त अंदाज देखने को मिला. उन्होंने पेंटहाउस से लेकर बेसमेंट तक के कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. साथ ही, पिछले हफ्ते हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए सदस्यों को उनकी गलतियों का एहसास कराया और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए.

स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला से भिड़ीं प्रियंका चाहर चौधरी

'राइज एंड फॉल 2' के एपिसोड 16 में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हंगामा देखने को मिला. तख्तापलट टास्क के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने उनकी क्लास लगाई. इस दौरान स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला भी प्रियंका पर भड़के नजर आए. 

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

सभी ने अपनी-अपनी बात रखी. जब प्रियंका की बारी आई, तो वो स्वरा और शहजाद पर बरस पड़ीं. 

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

उन्होंने एक बार फिर शहजाद पूनावाला को 'नेवला' कहा और उनके सरनेम का मजाक उड़ाया. वहीं, स्वरा भी प्रियंका पर चिल्लाती नजर आईं.

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

वर्कर्स के लिए रखी गई बॉलीवुड पार्टी

लेटेस्ट एपिसोड में वर्कर्स के लिए बॉलीवुड पार्टी रखी गई, जहां उन्हें कुछ देर के लिए नए कपड़े पहनने और अच्छा खाना खाने का मौका मिला. वहीं, तेज प्रताप यादव को भी एक बड़ा सरप्राइज मिला. 

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

वीडियो कॉल के जरिए उनकी बातचीत माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से कराई गई. इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर के छलके आंसू

ये भावुक पल देखकर स्वरा भास्कर भी इमोशनल हो गईं. उन्हें अपनी बेटी राबिया की याद आ गई. जब होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने उनसे पूछा, तो स्वरा ने बताया कि वो अपनी बेटी को याद कर रही हैं. 

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

इसके बाद वो फूट-फूटकर रोने लगीं. सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की.

Rise and Fall 2 Episode 16 Review: प्रियंका-शहजाद के बीच हुई तीखी बहस, बेटी को याद कर रोईं स्वरा भास्कर

भावुक स्वरा ने यहां तक कह दिया कि अगर वीरेंद्र सहवाग के पास पावर है, तो वो उन्हें इस शो से बाहर निकाल दें.

और पढ़ें

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More

Published at : 11 Oct 2026 02:05 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola