Renault Duster Hybrid: रेनो डस्टर हाइब्रिड को भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह दमदार पावरट्रेन, शानदार फीचर्स और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों के साथ नया विकल्प देगी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault Duster को मार्च 2026 में भारत में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने पुष्टि की है कि रेनो डस्टर हाइब्रिड को देश में 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, इस साल मार्च में भारतीय बाजार में Duster को पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च किया गया था।
पावरट्रेन बैटरी और आउटपुट
इसमें 1.8 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड फोर-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटर और एक ऑटोमैटिक मल्टी-मोड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। साथ ही, इसमें 1.4kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो लगभग 160hp की कुल सिस्टम पावर और 172nm का टॉर्क जनरेट करता है।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
इसमें 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसमें 18-इंच का व्हील प्रोफाइल दिया गया है। इसके अलावा, Renault Duster Hybrid में पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती है। सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 ADAS सूइट दिया गया है।
स्टैंडर्ड वेरिएंट्स और कीमत
स्टैंडर्ड 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल वर्जन की डिलीवरी अप्रैल 2026 में शुरू हुई थी। इन वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,49,000 रुपए से शुरू होती है और 18.69 लाख तक जाती है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
Renault Duster Hybrid पावरट्रेन को मिड और टॉप-स्पेक वेरिएंट में पेश कर सकता है। ऐसी उम्मीद है कि रेनो डस्टर में लेदरेट सीटें, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ थी-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक फ्री-फ्लोइंग 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और एक 10.1 इंच पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इसके अलावा, इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर और को पैसेंजर सीटें, वेंटिलेशन और हीटिंग फंक्शन, इलेक्ट्रिकली पावर्ड टेलगेट, 17 फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और TPMS दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 2026 Tata Aeris भारत में लॉन्च: CNG इंजन, हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ 6 कलर ऑप्शन